फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Made Bhiwani's name shine with excellent work

Bhiwani News: बेहतरीन कार्यों से भिवानी का नाम किया रोशन

Mon, 23 Dec 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 23 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Made Bhiwani's name shine with excellent work
भिवानी का 52वां स्थापना दिवस मनाते प्रजापति जागृति मंच के पदा​धिकारी व सदस्य।
भिवानी। मिनी बाईपास स्थित कार्यालय में रविवार को प्रजापति जागृति मंच की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शहर का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता बृजपाल ठेकेदार ने की। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी तथा प्रदेश के विकास में उनके द्वारा दिए गए योगदान की सराहना की। इसके उपरांत भिवानी के 52वें जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
इस अवसर पर प्रजापति जागृति मंच भिवानी के प्रधान शिव कुमार प्रजापति ने कहा कि भिवानी ने अपने 51 वर्षों के सफर में विश्व स्तर पर अनेक उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं ने शिक्षा व खेल में अपना परचम लहराने के साथ ही यहां के राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व दानवीरों ने अपने बेहतर कार्य के चलते भिवानी का नाम रोशन करने का काम किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिवकुमार प्रजापति, जयभगवान ठेकेदार, रोहताश वर्मा, सियाराम झोका, दलबीर वर्मा, अधिवक्ता अजय वर्मा, नीरज आर्य एडवोकेट, लक्ष्मण सिंह नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed