{"_id":"67c364da8713efcd1c03525c","slug":"made-a-trading-id-by-calling-on-instagram-then-cheated-two-lakhs-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130690-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: इंस्टाग्राम पर कॉल कर बनवाई ट्रेडिंग आईडी, फिर ठगे दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: इंस्टाग्राम पर कॉल कर बनवाई ट्रेडिंग आईडी, फिर ठगे दो लाख
Sun, 02 Mar 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। इंस्टाग्राम पर कॉल कर बीए तृतीय वर्ष के छात्र की ट्रेडिंग आईडी बनवाकर दो लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी। इस संबंध में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में मयंक ने बताया कि वह बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। तीन जनवरी को उसके पास इंस्टाग्राम आईडी पर एक एड आई थी। उसके बाद उसके पास इंस्टाग्राम पर ही कॉल आई। जिसके बाद उसका ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर अकाउंट खुलवाया गया। इसके बाद आरोपियों ने उससे कई बार कॉल कर करीब दो लाख रुपये डलवा लिए और फिर उसका नंबर ही ब्लॉक कर दिया। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने 1930 पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।