{"_id":"62796a5219bf9d63371ed7df","slug":"luxury-car-sought-from-woman-in-dowry-abortion-done-for-not-giving-bhiwani-news-hsr6312208102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में महिला से मांगी लग्जरी कार, नहीं देने पर कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में महिला से मांगी लग्जरी कार, नहीं देने पर कराया गर्भपात
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी की एक महिला से ससुराल वाले ने दहेज में लग्जरी कार की मांग की। पीड़ित महिला का आरोप है कि इस मांग को पूरा नहीं किए जाने पर ससुराल वालों ने जबरन उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत भिवानी पुलिस अधीक्षक को दी है। इस मामले में आरोपी पति सहित सास, ससुर के खिलाफ औद्योगिक पुलिस थाना में दहेज की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में भिवानी की एमसी कॉलोनी वासी शिवांगी ने बताया कि 15 जुलाई 2021 को हैदराबाद निवासी अभिषेक सोमानी के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी उत्तर प्रदेश के एक रिसोर्ट में हुई थी। उसका रिश्ता महेश्वरी समाज के बायोडॉटा ग्रुप के माध्यम से तय हुआ था। उसका पति एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। महिला ने बताया कि उसके पिता ने शादी में करीब 70 लाख खर्च किया था। आरोप है कि इसके बावजूद उसके ससुराल वाले दहेज में लग्जरी कार की मांग करते रहे। शादी के बाद जब वह गर्भवती हुई, तो उसके पति व ससुराल वालों ने जबरन उसका गर्भपात भी करा दिया। आरोपी उसे गुमराह कर खाटू श्याम ले गए, जहां उसके भाई के पास उसे छोड़कर चले गए। इसके बाद उसे वापस लेने नहीं आए। फोन पर बात हुई तो आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी होने पर ही वापस ले जाने की बात कही। इस पर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी।
औद्योगिक पुलिस थाना जांच अधिकारी बबीता ने बताया कि पुलिस ने शिवांगी की शिकायत पर आरोपी पति अभिषेक सोमानी, ससुर संदीप सोमानी व सास रमा सोमानी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।