{"_id":"63e9d01473976d9b3d046483","slug":"loot-with-medical-shop-owner-in-bawanikhera-of-bhiwani-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: बंदूक दिखाकर मेडिकल संचालक से लूट, बवानीखेड़ा में दो नकाबपोशों ने की वारदात, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: बंदूक दिखाकर मेडिकल संचालक से लूट, बवानीखेड़ा में दो नकाबपोशों ने की वारदात, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 13 Feb 2023 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:22 AM IST
सार
पीड़ित महेश ने बताया कि वह वार्ड-11 में रहता है। उसने अपने मकान में झील रोड की तरफ मेडिकल दुकान खोल रखी है। रविवार रात करीब सवा दस बजे दो नकाबपोश उसकी दुकान पर आए। एक नकाबपोश ने उसके ऊपर डोगा बंदूक तान दी।
विज्ञापन
मेडिकल शॉप संचालक से लूट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
भिवानी में बवानीखेड़ा के वार्ड-11 में स्थित एक मेडिकल शॉप संचालक से बंदूक दिखाकर दो नकाबपोश नकदी लूट ले गए। मेडिकल संचालक ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात नकाबपोश के खिलाफ लूट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महेश ने बताया कि वह वार्ड-11 में रहता है। उसने अपने मकान में झील रोड की तरफ मेडिकल दुकान खोल रखी है। रविवार रात करीब सवा दस बजे दो नकाबपोश उसकी दुकान पर आए। एक नकाबपोश ने उसके ऊपर डोगा बंदूक तान दी। दूसरे नकाबपोश ने उसके गल्ले से करीब 1500 रुपये की नकदी निकाल ली। इसके बाद बंदूक लिए व्यक्ति ने उसकी जेब से 21 हजार रुपये निकाल लिए और दूसरे व्यक्ति ने उसके सिर पर बिंडा मारा। इसके बाद दोनों व्यक्ति बाहर खड़ी गाड़ी में हांसी चुंगी की तरफ भाग गए। पुलिस जांच अधिकारी एसआई लालजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नकाबपोशों की तलाश के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज जांच कर रही है।