फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lockdown wedding: The groom Raja without bandbaaja

बिना बैंडबाजा, बिना बाराती आए दूल्हे राजा

Sun, 17 May 2020 09:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Lockdown wedding: The groom Raja without bandbaaja
Lockdown wedding: The groom Raja without bandbaaja - फोटो : Bhiwani
लॉकडाउन में दिनचर्या ही नहीं बल्कि लोगों की जीवन शैली में भी बड़ा बदलाव हुआ है। लॉकडाउन की एक ऐसी ही शादी शनिवार को जिले के नंदगांव के दूल्हे की हुई। नंदगांव वासी अमीर सिंह यादव ने अपने बेटे मंदीप का रिश्ता बाढड़ा के मांढी हरिया में ओमप्रकाश की बेटी अंजू से तय किया था। अमीर सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं और मंदीप उसका इकलौता बेटा है। अमीर सिंह अपनी बेटी की शादी कर चुके हैं। अपने इकलौते बेटे की शादी धूमधाम से करना चाहते थे, लेकिन लॉकडाउन लगा तो परिस्थितियां ही बदल गई। लेकिन अमीर सिंह ने परिस्थितियों के मुताबिक अपने बेटे की शादी तय तारीख यानी 15 मई को ही कर दी। मंदीप के साथ सिर्फ पांच लोग साथ गए, जिनमें सुबेदार मनोहरलाल, हिम्मत सिंह, महासिंह, फौजी परमजीत सिंह और खुद लड़के के पिता। दूल्हन के घर पहुंचते ही सादे माहौल में मंडप सजा और फिर सात फेरे लेने के बाद दुल्हन लेकर घर पहुंच गए। आम तौर पर शादी में पांच से दस लाख रुपये का खर्च आता, लेकिन लॉकडाउन की ये शादी सिर्फ कुछ हजारों में ही सिमट गई। संदीप और अंजू भी हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। मगर इस शादी से दूसरों को शादी विवाह में फिजूल खर्ची नहीं करने की नसीहत मिली। शादी में न बैंडबाजा था, ना बाराती थे और ना ही हलवाई बुलाने पड़े। फोटोग्राफर तक शादी में नहीं बुलाया गया। खुद ही मोबाइल से शादी की कुछ तस्वीरें यादगार के लिए खिंची गई। नंदगांव वासी आर.के धौनी ने बताया कि मंदीप की शादी में उसका जीजा और फूफा भी नहीं आ पाया। क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से लॉकडाउन में परिस्थितियां ही कुछ ऐसी हो गई हैं। शादी में जिला प्रशासन द्वारा दी गई हिदायतों में सामुदायिक दूरी बनी रहे, इसका का पालन भी किया गया। आरके धौनी ने बताया कि सादगी से की गई शादी समाज में फैली कई सामाजिक बुराइयों के लिए भी बड़ी नसीहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed