{"_id":"60997e088ebc3e361d2e1748","slug":"lockdown-police-people-punishment-bhiwani-news-rtk607970694","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के बहाने बने पुलिस के लिए सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के बहाने बने पुलिस के लिए सिरदर्द
विज्ञापन
भिवानी। लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है और अब महामारी अलर्ट और सुरक्षित हरियाणा के तहत पाबंदियां लागू की है। सख्ती के बावजूद सड़कों से भीड़ कम नहीं हो रही है। पुलिस जिसे रोके वह या तो इलाज की पर्ची (मेडिकल ट्रीटमेंट स्लिप) दिखा देता है या जवाब मिलता है कि तबीयत खराब है, चिकित्सक को दिखाने जा रहे हैं। कोई दाखिल मरीजों को खाना देने जा रहा होता है। ऐसे में पुलिस भी असमंजस में है कि क्या करें। कैसे सड़कों से भीड़ कम हो। हालांकि पुलिस ने कुछ जगह बेवजह घूमने वालों से मेंढक चाल चलवाई, वहीं वाहन चालकों के चालान भी किए।
लॉकडाउन के बावजूद शहर के रोहतक गेट, सब्जीमंडी के पास, महम गेट, चिड़ियाघर मोड़, हांसी गेट, घंटाघर चौक, कृष्णा कॉलोनी आदि क्षेत्रों में इतनी भीड़ है कि लगता ही नहीं कि लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मगर चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी और गश्त कर रहे पुलिसकर्मी असमंजस में है कि वे क्यों करें। जिसे रोके उसके पास या तो इलाज की पर्ची (मेडिकल ट्रीटमेंट स्लिप) होती है या जवाब मिलता है कि तबीयत खराब है। हालांकि दिनोद गेट क्षेत्र समेत कुछ स्थानों पर पुलिस सख्त दिखी। बेवजह घूमने वालों के न केवल वाहनों के चालान किए बल्कि मेंढक चाल भी चलवाई।
परचून का सामान लाने का भी बना रहे बहाना
लोग पुलिस से बचने के लिए परचून का सामान लाने का भी बहाना बना रहे है। क्योंकि परचून की दुकानें खुली हैं और सामान लाने पर कोई रोक नहीं है। ऐसे में रोकते ही कहते हैं कि घर का राशन खत्म हो गया और राशन लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
चोरी-छीपे खुल रही दुकानें, चल रहा व्यापार
भले ही लॉकडाउन हो मगर चोरी-छिपे बाजारों में दुकानें खुल रही है। कुछ दुकानदार पूरा शटर नीचे तक डाउन कर चुपके से ग्राहकों को लाते हैं सामान देकर फिर से शटर बंद कर लेते हैं। इस दौरान एक प्रतिनिधि निगरानी के लिए भी तैनात रहता है, जो पुलिस आने की सूचना देता है और शटर नीचे करवाता है।
सख्ती के बीच बढ़ी महंगाई
सख्ती के बीच महंगाई की मार भी आमजन को झेलनी पड़ रही है। सब्जी, फल, दालें सभी पर महंगाई की मार देखी जा रही है। चोरी छीपे महंगे दामों पर शराब की बिक्री भी जोरों पर है। भिवानी व्यापार मंडल के प्रधान, ब्राह्मण सेना अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता जेपी कौशिक ने बताया कि जिला प्रशासन एक्साइज के कर्मचारी व ठेकेदार मिलीभगत करके 300 रुपये वाली शराब की बोतल एक हजार में बेच रहे हैं और कुछ दवा दुकानदार नकली इंजेक्शन, नकली दवाइयां बेच रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कोरोना महामारी का समय है और कुछ लोग जनता को लूटने में लगे है। सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के मीडिया सलाहकार जेपी कौशिक ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि जो लोग गैर कानूनी तरीके का काम कर लोगों को लूट रहे हैं, ऐसे लोगों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
वर्जन:::
अब पहले की तुलना में सख्ती बढ़ाई गई है। समस्या यह है कि जिसे भी रोके वही मेडिकल ट्रीटमेंट स्लिप दिखा देता है। कोरोना के संक्रमित बहुत ज्यादा हैं, ऐसे में उनके परिजन या तो उनके लिए खाना लेकर जा रहे हैं या दवाई। हालांकि बेजवह घूमने वालों के चालान किए जा रहे हैं।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी