फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Loan taken by mortgage of fake jewelry in the bank

नकली गहने बैंक में गिरवी रखकर लिया लोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Loan taken by mortgage of fake jewelry in the bank
भिवानी। गांव खरक कलां की केनरा बैंक की शाखा में नकली आभूषण गिरवी रखकर 11 लोगों ने गोल्ड लोन ले लिया। मामले की पोल तब खुली जब बैंक से लोन लेने वाले एनपीए हो गए और फिर बैंक ने गिरवी रखे गहनों का पुन: मूल्यांकन कराया। बैंक के सहायक महाप्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। इस पर सदर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव खरक कलां स्थित केनरा बैंक शाखा के सहायक महाप्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि उनका बैंक आभूषणों को गिरवी रख उसके मूल्यांकन के हिसाब से लोगों को गोल्ड लोन उपलब्ध कराता है। उनकी शाखा से फिलहाल 13 लोगों ने आभूषणों को गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया हुआ है। इसमें से लोन की राशि नहीं चुकाने वाले एनपीए बन गए हैं। इनको काफी बार डिमांड नोटिस भी भेजे गए। इसके बाद आरक्षित मूल्य तय करने के लिए बैंक द्वारा अनुमोदित गोल्ड मूल्यांकन द्वारा गिरवी रखे सोने का पुन: मूल्यांकन किया। इस दौरान 13 एनपीए गोल्ड लोन खातों में से 11 खातों में गिरवी रखे गए आभूषणों में बहुत कम शुद्धता मिली है। नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से गोल्ड लोन लेने में आरोपियों ने आभूषण एक्सपर्ट से भी सांठगांठ की है, जिसने बैंक में गिरवी रखे सोने की शुद्धता प्रमाणित किए जाने की झूठी रिपोर्ट दी थी। इस संबंध में बैंक शाखा अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बैंक शाखा के सहायक महाप्रबंधक की शिकायत पर सदर पुलिस थाना में 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। जिनमें सुरेश कुमार, कुलदीप, जितेंद्र, पूनम, सचिन, स्वीटी, अंकित, संजय, मूर्ति देवी, दिनेश कुमार सोनी व प्रदीप कुमार सोनी के अलावा जितेंद्र के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed