{"_id":"6227b0cbdaaa5b6b0e411848","slug":"link-will-open-on-10th-to-send-internal-assessment-marks-to-haryana-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचबीएसई: आंतरिक मूल्यांकन अंक बोर्ड को भेजने के लिए 10 को खुलेगा लिंक, अंतिम तिथि 21 मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचबीएसई: आंतरिक मूल्यांकन अंक बोर्ड को भेजने के लिए 10 को खुलेगा लिंक, अंतिम तिथि 21 मार्च
Wed, 09 Mar 2022 01:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:08 AM IST
सार
आंतरिक मूल्यांकन अंक भेजने की अंतिम तिथि 21 मार्च तय की गई है। 21 से 28 मार्च तक प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
HBSE Gate
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित की जाने वाली सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी, गुरुकुल/विद्यापीठ वार्षिक परीक्षा मार्च-2022 में आईएनए अंक/ जीएलएस/को करिकुलर एक्टिविटी ग्रेडिंग ऑनलाइन भरने के लिए लिंक 10 मार्च से खुलेगा।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी विद्यालय मुखिया सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी, गुरुकुल/विद्यापीठ वार्षिक परीक्षा मार्च-2022 आईएनए अंक/ जीएलएस/को करिकुलर एक्टिविटी ग्रेडिंग बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर आईडी/पासवर्ड से लॉगिन करते हुए 10 से 21 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन भर सकते हैं, जो विद्यालय निर्धारित तिथि तक जानकारी ऑनलाइन नहीं भरते हैं तो उनसे 500 रुपये प्रति परीक्षार्थी व अधिकतम 5000 रुपये जुर्माना लेते हुए अंक/ग्रेड ऑफलाइन लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) और गुरुकुल/विद्यापीठ की प्रायोगिक परीक्षाएं भी 21 से 28 मार्च तक संबंधित विद्यालयों में संचालित करवाई जानी हैं।
विज्ञापन
केवल सीनियर सेकेंडरी के भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षा बोर्ड द्वारा बाह्य परीक्षक नियुक्त करके संपन्न करवाई जाएंगी। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी, गुरुकुल/विद्यापीठ के शेष विषयों की प्रायोगिक परीक्षा उन्हीं विद्यालयों में नियुक्त अध्यापकों/प्राध्यापकों द्वारा ली जाएगी, जो उस विषय को विद्यालय में पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
सभी विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण के लिए ऑब्जर्वर की नियुक्ति बोर्ड द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालय मुखिया प्रायोगिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन भरने व ग्रुप फोटो अपलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें।