{"_id":"900cc42857cc616c2c15182f21c4c82d","slug":"line-on-electricity-office-for-electric-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल जमा कराने को लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल जमा कराने को लगी कतार
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। पिछले तीन महीने से बिल वितरण ठप होने का खामियाजा अब उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बिल भरने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी कि काउंटर कम पड़ गए।
इस दौरान विभाग की ओर से आनन-फानन में एक काउंटर और बढ़ाया गया। फिर भी शाम पांच बजे तक बिल जमा होते रहे। दिनभर कतार इतनी लंबी रही कि उपभोक्ताओं को दो से तीन घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। दोनों सब डिविजन में एक दिन में चार हजार से अधिक बिल जमा हुए।
लगभग तीन महीने बाद बिजली के बिल घर-दुकानों में पहुंचे तो उपभोक्ताओं को हजूम बिजली महकमे में उमड़ पड़ा। शुक्रवार सुबह नौ बजे से पहले उपभोक्ताओं की कतार लग गई। घंटे भर के भीतर स्थिति यह बन गई कि बिल काउंटर के सामने लोगों के लिए खड़े होने का स्पेस नहीं बचा।
जगह न मिलने की वजह से कई बार धक्का-मुक्की हुई। तीन कतारों के बाद भी सैकड़ों लोगों की भीड़ का जमावड़ा रहा। लोगों की संख्या बढ़ने के बाद एक काउंटर और लगाया। इसके बावजूद भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी। अमूमन दोपहर दो बजे बंद होने वाले कैश काउंटर शाम पांच बजे तक खुले रहे।
विज्ञापन
--
तीन हजार से ज्यादा ने कराया बिल जमा
शुक्रवार को चार हजार से अधिक उपभोक्ता बिल जमा कराने विभागीय कार्यालय पहुंचे। विभागीय सूत्र बताते हैं कि सब डिविजन नंबर एक में 1100 से ज्यादा और सब डिविजन नंबर दो में करीब दो हजार उपभोक्ताओं ने बिल भरे।
--
एक काउंटर और शुरू करेंगे
आज बिल भरने के लिए बहुत ज्यादा उपभोक्ता पहुंचे। भीड़ को देखते हुए एक अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की गई। शाम करीब पांच बजे तक बिल जमा किए गए। ऑनलाइन सिस्टम के चलते दो-तीन महीनों से बिल वितरित नहीं हुए और आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ सकती है। इसलिए, जल्द ही एक काउंटर की योजना है।
संजय रंगा कार्यकारी अभियंता, बिजली विभाग
उपभोक्ताओं की बाइट
सुबह नौ बजे से लाइन में लगे हैं और 12 बज चुके हैं। अभी तक नंबर नहीं आया। ये सोच कर जल्दी आए थे कि सुबह-सुबह भीड़ नहीं होगी। ज्यादा भीड़ की वजह से उन्हें परेशान होना पड़ा।
अनिता अग्रवाल
शिवनगर कॉलोनी
फोटो नंबर :
--
दो घंटे हो चुके हैं लाइन में खड़े हुए। भीड़ ज्यादा है और बिल जमा होने का काम स्लो चल रहा है। जब तीन महीने से बिल नहीं बंटे, इसलिए भीड़ तो बढनी ही थी। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए बिजली विभाग को काउंटरों की संख्या बढ़ानी चाहिए।
प्रवीण तंवर
हालूवास गेट