{"_id":"62d9a0254fb71e41d34eb9df","slug":"light-in-rain-fire-broke-out-in-dg-system-of-vikas-nagar-disposal-bhiwani-news-hsr637274660","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में लाइट गुल, विकास नगर डिस्पोजल के डीजी सिस्टम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में लाइट गुल, विकास नगर डिस्पोजल के डीजी सिस्टम में लगी आग
विज्ञापन
भिवानी। बारिश में गुल हुई बिजली और डिस्पोजल पर लगे डीजी (डीजल जनरेटर) सिस्टम में आग लगने से बावड़ीगेट, एमसी कॉलोनी और विकास नगर पूरी तरह से जलमग्न हो गया। इन इलाकों में करीब साढ़े छह घंटे तक बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से कामकाज ठप हो गया। बुधवार को शहर और आसपास के क्षेत्र में करीब 100 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। वीरवार की सुबह फिर से आसमान से आफत बरस पड़ी। शहर व आसपास करीब 130 एमएम बारिश दर्ज की गई।
बारिश की वजह से वीरवार सुबह शहर के अधिकतर इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। बुधवार को रातभर रुक रुककर बारिश होती रही। जलनिकासी के प्रबंधों में जुटे अधिकारी बारिश के पानी की निकासी कर ही रहे थे कि अचानक वीरवार अल सुबह साढ़े तीन बजे फिर से आफत बरसी। तेज बारिश के कारण विकास नगर डिस्पोजल पर बिजली गुल हो गई, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने डीजी सेट चालू कर दिया। थोड़ी देर बाद ही बारिश में डीजी सेट में भी चिंगारी उठने लगी और धुआं उठने के साथ ही आग लग गई। इस सेट के ठप होने के बाद अधिकारियों ने दूसरे डीजी सेट की व्यवस्था कराई। मगर, यह सिस्टम भी चालू होने में थोड़ा वक्त लग गया। इस दौरान करीब साढ़े छह घंटे तक बरसाती पानी की निकासी का काम ठप रहा। इस कारण शहर के दादरी गेट, बावडीगेट, एमसी कॉलोनी और विकास नगर, सब्जी मंडी और औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के इलाके में भारी जलभराव हो गया। बाद में अधिकारियों ने विकास नगर डिस्पोजल पर सुबह पानी निकासी की व्यवस्था सुचारु कराई।
घरों में घुसा एक से डेढ़ फुट तक पानी
शहर में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश के बाद जलभराव के हालात बने। शहर की निचले इलाकों की कॉलोनियों में तो घरों के अंदर भी एक से डेढ़ फुट पानी भरा, जिसकी निकासी घरेलू पानी की मोटरें लगाकर लोग खुद ही करते रहे। खाकी बाबा मंदिर क्षेत्र के लाल महादेव अखाड़े वाला मंदिर में भी पानी घुस गया। श्रावण में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
मुख्य सड़कों पर उठी समुंदर सी लहरें
शहर में मुख्य सड़कों पर जलभराव के बाद वाहनों के गुजरने से समुंदर के अंदर उठने वाली लहरों की कई कतारें भी बनीं, जबकि पानी निकासी की व्यवस्था फेल हो गई। क्योंकि हाल ही में अमृत योजना के तहत डाली गई लाइनें भी धंस गई। दिनोद गेट क्षेत्र में दो जगह फिर से मुख्य सड़क धंस गई। इसी तरह शहर में अन्य जगहों पर भी सड़कें व पानी और सीवर की लाइनें धंस गई।
वर्जन:::
विकास नगर डिस्पोजल पर डीजी सेट अचानक खराब होने से पानी निकासी की व्यवस्था प्रभावित हुई थी, लेकिन वहां दूसरा सेट लगाकर व्यवस्था बना दी गई। इसी तरह शहर के अन्य सभी डिस्पोजलों पर पानी निकासी लगातार जारी रही। शाम तक शहर के अधिकतर हिस्सों में पानी की निकासी कर दी जाएगी।
-सुनील कुमार, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।