{"_id":"65aac772bededfd981047704","slug":"life-remained-frozen-in-bhiwani-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-12080-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दूसरे दिन भी ठिठुरता रहा जनजीवन, सेहत पर बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दूसरे दिन भी ठिठुरता रहा जनजीवन, सेहत पर बढ़ा खतरा
Sat, 20 Jan 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। बेरहम ठंड का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी दिनभर शीत लहर चली और धूप नहीं खिली। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज हुआ।
अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान बढ़ा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री था। खेतों में फसलों पर भी पाला जमने लगा है। वहीं हृदय रोगियों के लिए ये मौसम काफी खतरनाक बना है।
स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सलाह दी है कि हृदय संबंधी रोगी इस समय सुबह और शाम का भ्रमण न करें और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते हुए उचित खानपान रखें। चिकित्सक से भी नियमित परामर्श लें।
विज्ञापन
इसी तरह बच्चों और बुजुर्गाें के लिए भी ये ठंड मुसीबत बनी है। शुक्रवार को स्कूली बच्चे सुबह ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। दिनभर धुंध का असर देखा गया। शाम झलते ही फिर से मौसम में धुंध छाने लगी।