फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Life imprisonment for rape convict

Bhiwani News: नाबालिग को बंधक बनाने, खरीदने और दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

Sat, 31 Aug 2024 06:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 31 Aug 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for rape convict
भिवानी। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने, बंधक बनाने व खरीदने के मामले में न्यायालय ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं, न्यायालय ने दोषी पर 22,000 रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट की फास्ट ट्रैक कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय पराशर की अदालत ने दोषी चेजाराम की ढाणी निवासी संदीप को 06 पॉक्सो एक्ट में उम्रकैद की सजा और 10,000 रुपये जुर्माना, एससी-एसटी एक्ट में उम्र कैद की सजा व 10,000 जुर्माना, धारा 323 भारतीय दंड संहिता में एक वर्ष की सजा, धारा 344 भारतीय दंड संहिता में तीन वर्ष की सजा और 2,000 रुपये जुर्माना व धारा 506 भारतीय दंड संहिता में सात वर्ष कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन




इस मामले में थाना शहर पुलिस भिवानी ने वर्ष 2019 में केस दर्ज किया था। न्यायालय ने मामले को बहुत ही संगीन माना और दोषी की सजा में कोई नरमी नहीं बरती। मामले के अनुसार वर्ष 2019 में पीड़ित लड़की ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके ताऊ ने उसे संदीप को 2,00,000 रुपये में बेच दिया था और संदीप के साथ उसकी जबरदस्ती शादी करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरोपी ने बार-बार पीड़िता के साथ संबंध बनाए थे और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करता था। वहीं उसे बंद कमरे में रखता था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। थाना शहर पुलिस भिवानी के द्वारा बिना किसी विलंब के केस दर्ज किया। इसके बाद नाबालिग के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए गए। पुलिस ने महत्वपूर्ण साक्ष्यों का आकलन कर इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख पेश किया था। न्यायालय ने दोषी संदीप को उम्रकैद और 22,000रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed