{"_id":"643ae4b946018bcf58035b19","slug":"letter-recovered-from-financiers-office-sent-to-madhuban-forensic-lab-for-investigation-bhiwani-news-c-21-hsr1027-107771-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: फाइनेंसर के ऑफिस से पत्र हुआ बरामद, जांच के लिए मधुबन फॉरेंसिक लैब भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: फाइनेंसर के ऑफिस से पत्र हुआ बरामद, जांच के लिए मधुबन फॉरेंसिक लैब भेजा
Sat, 15 Apr 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। फाइनेंसर कृष्ण की संदिग्ध हालात में मौत मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे करीब 10 पेज के पत्र को ऑफिस से बरामद किया है। पुलिस ने इस पत्र को लिखाई की जांच के लिए मधुबन स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा है।
इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार शाम को मृतक कृष्ण के शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सरिता के बयान पर कृष्ण की बहन कौशल्या, कौशल्या के पति राजबीर व महिला पिंकी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने, षड्यंत्र रचने व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। कृष्ण की मौत के बाद शुक्रवार को एक पत्र की फोटो सामने आई। जिसे कथित तौर पर कृष्ण के द्वारा लिखा बताया जा रहा है। पत्र के अनुसार कृष्ण ने यह पत्र जज के नाम लिखा। इसमें कृष्ण ने पिछले कई दिनों से उसकी हो रही रिकॉर्डिंग के बारे में बताया। रुपये ने देने पर रिकॉर्डिंग को उसके साथ रह रही पिंकी नामक महिला के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने के बारे में भी बताया। पत्र में कृष्ण ने बताया कि पिंकी उससे रुपये की डिमांड करती है। रुपये ने देने पर वीडियो साइट पर अपलोड करने की धमकी देती थी। इसके अलावा पिंकी उसके ऑफिस में अफीम व अन्य नशीले पदार्थ लाती थी, खुद खाती और उसे भी खिलाती थी। इससे वह मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान रहने लगा।
फाइनेंसर कृष्ण के मामले में पुलिस को ऑफिस से एक पत्र बरामद हुआ है। खत को मधुबन स्थित लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। इस मामले में दो महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
-एसआई सुशील कुमार, जांच अधिकारी, औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।