{"_id":"6a0231c5deac247559094814","slug":"less-than-24-hours-after-the-accident-thieves-stole-items-including-tires-and-batteries-from-the-crashed-car-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150951-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हादसे के 24 घंटे भी नहीं बीते दुर्घटनाग्रस्त कार से टायर-बैटरी सहित सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हादसे के 24 घंटे भी नहीं बीते दुर्घटनाग्रस्त कार से टायर-बैटरी सहित सामान ले गए चोर
विज्ञापन
गांव बिसलवास के समीप हादसे में क्षतिग्रस्त कार के निकाले टायर व बैटरी।
लोहारू। गांव बिसलवास के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि दुर्घटनास्थल से कार के टायर, बैटरी सहित अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। सोमवार सुबह जब परिजन और परिचित दुर्घटनाग्रस्त कार को संभालने के लिए मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि कार से पांचों टायर, म्यूजिक सिस्टम, बेस सिस्टम, घरेलू गैस सिलेंडर और बैटरी चोरी हो चुकी थी।
घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में भारी रोष देखने को मिला। जानकारी के अनुसार गांव बिसलवास निवासी विक्रम ने घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी जिसके बाद बाढड़ा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि जिस गाड़ी में दो युवकों की मौत हुई उसी वाहन का सामान भी चोरों ने नहीं छोड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि हादसे को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे और चोर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से सामान खोलकर ले गए जिसे उन्होंने इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना बताया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस बारे में सहायक सब इंस्पेक्टर रविंदर जांगड़ा ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलते ही नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।