फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lawyers Club Bhiwani defeated Hansi Bar Team by 5 wickets

Bhiwani News: लॉयर्स क्लब भिवानी ने हांसी बार टीम को 5 विकेट से हराया

Mon, 10 Mar 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lawyers Club Bhiwani defeated Hansi Bar Team by 5 wickets
जी लिट्रा वैली स्कूल ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी, कोच  व अन्य।
भिवानी। जी लिट्रा वैली स्कूल ग्राउंड में लॉयर्स क्लब व टीम हांसी बार के बीच टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। हांसी टीम बार ने कप्तान विशाल मित्तल की देखरेख में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

लॉयर्स क्लब भिवानी टीम ने कप्तान सुमित तंवर के नेतृत्व में बेहतर बल्लेबाजी की। हांसी बार टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 152 रन का लक्ष्य रखा। लॉयर्स क्लब भिवानी टीम ने रमन तंवर व मनीष लूथरा ने शानदार बल्लेबाजी करते 88 रन की साझेदारी की। रमन तंवर ने 62 रन, मनीष लूथरा ने 35 रन व पीयूष वर्मा ने 18 गेंद में 37 रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं रनों का पीछा करते हुए लॉयर्स क्लब के कप्तान सुमित तंवर ने शानदार प्रदर्शन किया और बेस्ट बॉलर रहते हुए 2 विकेट भी झटके। लॉयर्स क्लब भिवानी ने टीम शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर हांसी टीम बार को हराते हुए 16.4 ओवर में 155 रन बनाकर जीत हासिल की। इस अवसर पर टीम के सदस्य व भिवानी बार के सचिव पदाधिकारी विनोद भारद्वाज, पंकज शर्मा, प्रदीप लोहान, गौरव, सुरेश सोनी, रीतिक, सुरेश सोनी, कुनाल, मलकीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed