फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lawrence gang henchman wanted for plotting Salman Khan's murder arrested

Bhiwani News: सलमान खान की हत्या की साजिश रचने में वांछित लॉरेंस गैंग का गुर्गा काबू

Mon, 03 Jun 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 03 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Lawrence gang henchman wanted for plotting Salman Khan's murder arrested
भिवानी में पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस।
भिवानी। फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने में वांछित लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे दीपक को मुंबई पुलिस और भिवानी सीआईए स्टाफ ने तिगड़ाना से गिरफ्तार किया गया है। गांव तिगड़ाना निवासी दीपक उर्फ जोनी 20 साल से मुंबई में ही रहता था। पिछले दिनों सलमान के घर पर हमले और रेकी के मामले में पुलिस चार को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

भिवानी सीआईए द्वितीय के इंचार्ज रवींद्र कुमार ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पनवेल सिटी नवी मुंबई थाना में केस दर्ज हुआ था। जिसके तहत नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनके द्वारा अभिनेता सलमान खान के घर व फार्म हाउस की रेकी कर हत्या की योजना बनाई गई थी। सीआईए द्वितीय को नवी मुंबई पुलिस ने सूचना दी कि इस साजिश में तिगड़ाना निवासी एक युवक की भी भूमिका है। इसके बाद सीआईए द्वितीय भिवानी और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने तिगड़ाना से दीपक उर्फ जोनी को गिरफ्तार कर लिया। दीपक मुंबई में ही सलमान खान के घर व फार्म हाउस की रेकी व हत्या की योजना बनाने वाले आरोपियों के संपर्क में आया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि तिगड़ाना निवासी दीपक सलमान खान की हत्या में नवी मुंबई पुलिस द्वारा पकड़े गए चार आरोपियों का साथी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed