फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Last chance for IRIS biological biological verification given to HTET candidates

Bhiwani News: एचटेट अभ्यार्थियों को दिया आईआरआईएस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का अंतिम मौका

Sat, 03 Jun 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Last chance for IRIS biological biological verification given to HTET candidates
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट अभ्यार्थियों को आईआरआईएस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का अंतिम मौका दिया है। बोर्ड ने तीन व चार दिसंबर 2022 को एचटेट परीक्षा का आयोजन किया था। इस दौरान आईआरआईएस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले अभ्यार्थियों को अब अंतिम अवसर मिला है। वे 19 जून से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करा सकेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 का परिणाम 19 दिसंबर को घोषित किया था। परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पूर्व अभ्यर्थियों को 16 व 17 दिसंबर और परीक्षा परिणाम घोषणा उपरांत 22 व 23 दिसंबर फिर 30 व 31 जनवरी 2023 को आईआरआईएस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने का मौका दिया था। लेकिन कुछ अभ्यर्थियों ने इन निर्धारित मौके पर अपनी आईआरआईएस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण नहीं की थी, जिस कारण ऐसे अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम अभी भी आरएलवी है। उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी 19 से 23 जून तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक अध्यापक भवन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी में उपस्थित होकर अपनी आईआरआईएस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करा सकते हैं। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए अभ्यर्थी द्वारा अपना मूल पहचान पत्र एवं मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed