फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lakshmi Warriors won the T20 Cricket Championship trophy by defeating Rakesh Fauji Bass

Bhiwani News: लक्ष्मी वारियर्स ने राकेश फौजी बास को हराकर टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीती

Mon, 27 Mar 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 Mar 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lakshmi Warriors won the T20 Cricket Championship trophy by defeating Rakesh Fauji Bass
लक्ष्मी वारियर्स के कप्तान को ट्रॉफी देते मुख्यातिथि व अन्य अतिथि।
भिवानी। रणजी खिलाड़ी अमित वशिष्ठ की याद में गांव रिवाड़ीखेड़ा खेल परिसर में आयोजित हुई आठ दिवसीय चौथी राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। फाइनल मैच लक्ष्मी वारियर्स पानीपत व राकेश फौजी बॉस की टीमों के बीच खेला गया। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर खेल परिसर पूरी तरह से खचाखच नजर आया। फाइनल मैच में लक्ष्मी वारियर्स की टीम ने राकेश फौजी बास की टीम को 17 रनों से हराया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच का शुभारंभ भिवानी नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप, हरियाणवी गायक मासूम शर्मा, निदेशक धर्मबीर दहिया, बीईईओ निर्मल दहिया ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि हमें शिक्षा के साथ-साथ अपने जीवन में खेलों को भी अपनाना चाहिए। हमें मात्र यह नहीं सोचना चाहिए कि खेल के रास्ते रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। खेल ना केवल स्वास्थ्य, बल्कि अनुशासन का भी निर्माण करते हैं।
विज्ञापन

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जुलाना से जजपा विधायक अमरजीत सिंह ढ़ांडा पहुंचे। उन्होंने विजेता टीम को इनाम वितरित कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपनी मांगों भी उनके समक्ष रखी, जिस पर विधायक ने कहा कि वे ग्रामीणों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे। जल्द से जल्द उन्हें पूरी किए जाने का आश्वासन भी विधायक ने दिया। इस अवसर पर नरेश तंवर अध्यक्ष सर्वहिताय ट्रस्ट्र, परमदेव सिंह, कपिल, राजेश, आजाद रिवाड़ी, जितेंद्र शर्मा, मुकेश दीपक रिवाड़ी, प्रमोद, राकेश, जयभगवान कप्तान सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहा मैच का परिणाम

फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि लक्ष्मी वारियर्स ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मेें 202 रन बनाए। अंकित नरवाल ने 82 रन बनाए और रोहित ने 47 रन बनाए। डैनी ने चार ओवर में तीन विकेट लिए। जबकि लक्ष्या का पीछा करने उतरी राकेश फौजी बास 20 ओवर में 185 रन ही बना सकी। फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच अंकित नरवाल रहे। वही, मैन ऑफ द सीरिज का खिताब अजय बीडू को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed