{"_id":"670469d99bd618aa770c63f4","slug":"lakhs-of-rupees-stolen-by-breaking-the-lock-of-a-soldiers-closed-house-bhiwani-news-c-125-1-pbt1004-124089-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सैनिक के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सैनिक के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी
Tue, 08 Oct 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
गांव दुर्जनपुर में चोरी की घटना के दौरान बिखरा सामान।
बवानीखेड़ा। गांव दुर्जनपुर में रविवार रात घुसे चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्जनपुर निवासी प्रदीप ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। इसमें बताया गया कि उनके ताऊ के लड़के सुनील कुमार सेना में नौकरी कर रहे हैं। रविवार रात सुनील का फोन आया कि उनके घर में सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरे बंद हो गए हैं। इसलिए सोमवार सुबह प्रदीप ने जाकर देखा तो पाया कि उक्त घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा था और दरवाजा खुला पड़ा था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा था और सामान बिखरा हुआ था।
प्रदीप ने बताया कि अलमारी में रखे गए सुनील कुमार के करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण समेत 10-11 हजार की नकदी भी गायब थी। चोरी गए जेवरात में सोने की एक चेन, एक अंगूठी, चांदी का नारियल, तीन अंगूठियां और अन्य कीमती सामान शामिल था। प्रदीप ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस में दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दुर्जनपुर निवासी प्रदीप की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।