फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lakhs of jewelery stolen in Gignau, case registered

गिगनाऊ में लाखों के जेवरात चोरी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of jewelery stolen in Gignau, case registered
लोहारू। लोहारू और आसपास के इलाके में इन दिनों चोरों के हौसले काफी बुलंद हैं। कहीं किसान के खेतों से फसल की चोरी की घटना सामने आ रही है तो कहीं खेतों में काम कर रहे किसानों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

गिगनाऊ में भी बीते दिवस एक चोरी की वारदात सामने आई है। जिसमें चोरों ने उस वक्त एक मकान से लाखों रुपयों के जेवरात चोरी कर लिए जब परिवार के सभी सदस्य खेत में फसल निकालने का काम कर रहे थे जबकि घर की महिला जयपुर गई हुई थी। मामले में लोहारू थाना पुलिस ने महिला पिंकी की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में गिगनाऊ निवासी महिला पिंकी ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए जयपुर गई हुई थी और परिवार के सभी सदस्य खेतों में फसल के काम में जुटे हुए थे। इस दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए एक कमरे में रखे हुए सोने की चेन, 2 लोकेट, अंगूठी सहित लाखों रुपयों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने जेवरात की काफी तलाश की लेकिन वे नही मिले। बहरहाल लोहारू थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed