फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   lady science teacher kidnaip, police case file

स्कूल से लौट रही विज्ञान अध्यापिका का दिनदहाड़े अपहरण

Wed, 31 Mar 2021 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
lady science teacher kidnaip, police case file
बहल। सिधनवा व ओबरा के बीच क्षेत्र के एक निजी स्कूल की विज्ञान अध्यापिका (25) का अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। अपराधियों ने स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका की ऑल्टो गाड़ी को अपनी गाड़ी आगे लगाकर रुकवाया और उनका अपहरण कर ले गए। मामले की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया व बहल सहित अन्य थानों की पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए जुट गई। पुलिस ने शिक्षिका के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला मंगलवार दोपहर करीब पौने एक बजे का है। शिक्षिका के साथ जिस समय यह वारदात हुई, उस समय वह स्कूल से अध्यापन कार्य पूरा करने के बाद घर लौट रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, बहल-भिवानी रोड पर स्थित गांव की निवासी शिक्षिका पास के ही एक गांव के निजी विद्यालय में फिजिक्स पढ़ाती हैं। मंगलवार सुबह वह घर से अपनी ऑल्टो गाड़ी में विद्यालय पहुंची थीं। अध्यापन कार्य करने के बाद वह वापस आ रही थीं तो सिधनवा व ओबरा के बीच उसकी गाड़ी को किसी दूसरी गाड़ी ने क्रॉस किया। शिक्षिका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसकी बेटी की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। गाड़ी रुकने के बाद आरोपियों ने उसकी बेटी को जबरन अपनी गाड़ी में डाल लिया और उसका अपहरण करके ले गए। अपहरण के सूचना के मिलने पर जब लोग मौके पर गए तो शिक्षिका की गाड़ी सड़क के पास खड़ी मिली। गाड़ी में शिक्षिका के जूते व दुपट्टा मिले हैं। बहल क्षेत्र में दिनदहाड़े अपहरण की सूचना से लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

वर्जन-
शिक्षिका के अपहरण की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। बहल सहित जिलेभर की पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है। पुलिस जल्द ही अपराधियों तक पहुंच जाएगी और शिक्षिका को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुंदरपाल, थाना प्रभारी, बहल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed