फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Labourer falls from bridge after being hit by vehicle, dies

Bhiwani News: वाहन की टक्कर से पुल से गिरा मजदूर, मौत

Sat, 21 Jun 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Labourer falls from bridge after being hit by vehicle, dies
भिवानी। भिवानी-हांसी फोरलेन निर्माण साइट पर देर रात को काम करने के दौरान वाहन की टक्कर लगने के बाद एक प्रवासी मजदूर पुल से नीचे गिर गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में मृतक के भाई की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दिए बयान में तिलकपुर सिल्लन भागलपुर बिहार निवासी संतोष मूर्म ने बताया कि वे दो भाई हैं। वह बड़ा है और उसका छोटा भाई चंदन मूर्मू था। दोनों भाई शादीशुदा हैं। उसका छोटा भाई चंदन करीब 20 दिन से राजेश मूर्मू ठेकेदार के पास 148बी भिवानी से हांसी फोरलेन प्रोजेक्ट पर काम करता था। उसे वीरवार को पता चला कि उसका भाई चंदन रात के करीब साढ़े आठ बजे ओवरब्रिज पर मजदूरों के साथ काम कर रहा था। उसी समय एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसके भाई को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गाड़ी की टक्कर लगने के बाद उसका भाई ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य मजदूर उसके भाई को शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं इस संबंध में गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed