फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Labor crisis again looms large on city's development projects, work will pick up pace after Diwali

Bhiwani News: शहर की विकास परियोजनाओं पर फिर छाया लेबर का संकट, दिवाली के बाद रफ्तार पकड़ेंगे काम

Tue, 24 Oct 2023 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Oct 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Labor crisis again looms large on city's development projects, work will pick up pace after Diwali
भिवानी।
विज्ञापन

शहर की विकास परियोजनाओं पर फिर लेबर का संकट छाया है। दिवाली के बाद ही शहर के विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। फिलहाल प्रवासी मजदूर अपने घर लौट रहे हैं। संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारियों ने भी नए कार्यों को शुरू कराने का मसौदा फिलहाल दिवाली तक टाल दिया है। शहर में सड़क, रेलवे ओवरब्रिज और भवन निर्माण की विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
भिवानी में तीन रेलवे ओवरब्रिज बन रहे हैं। वहीं मेडिकल काॅलेज निर्माण का काम भी चल रहा है। इसी के साथ बीएंडआर विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी की सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के काम भी शहर में कई जगह चल रहे हैं। फिलहाल दिवाली पर प्रवासी मजदूर और कामगार लेबर अपने घर लौट रही है। ऐसे में शहर में चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। कई कार्य तो अभी शुरू भी नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

दिनोद रोड पर नया पुल बन रहा है। वहीं लोहारू रोड के पुराने रेलवे ओवरब्रिज की जगह नया पुल निर्माण का काम शुरू हो चुका है। इसी तरह भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर भी कालुवास के समीप रेलवे ओवरब्रिज निर्माण काम चल रहा है। इन तीनों ही जगहों पर अब लेबर घर जाने के बाद वीरानी छाई है। इसी तरह शहर के सरकुलर रोड पर डिवाइडर का काम भी अधर में लटका हुआ है। जबकि दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर भी सड़क और डिवाइडर निर्माण का काम अधर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का हालुवास गेट और दिनोद गेट पर भी सीवर लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है। मगर दिल्ली की कंपनी की लेबर छुट्टी पर घर गई है। ऐसे में यहां की मुख्य सीवर लाइनों को भी अभी तक चालू नहीं किया गया है। हनुमान गेट पर भी एक नया सीवर मैनहोल मुख्य लाइन से जोड़ने के बाद चालू किया जाना है। महम रोड बड़ चौक के समीप मुख्य सीवर लाइन में एक नया मैनहोल निर्माण का काम भी दिवाली के बाद ही शुरू हो पाएगा।

हालुवास गेट और दिनोद गेट की मुख्य सीवर लाइनों पर काम पूरा हो चुका है। लेकिन अभी तक ये दोनों लाइनें चालू नहीं हो पाई है। दिल्ली की कंपनी से रोका लेबर और मशीनें मंगवाई हैं, मगर लेबर त्योहार पर छुट्टी गई है। इस वजह से ये काम दिवाली के बाद ही संभव हो पाएगा।

-आशीष कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।

सड़क के साथ रेलवे ओवरब्रिज परियोजना पर नए टेंडर की प्रक्रिया नवंबर के शुरुआत में की जाएगी। मगर इन पर वर्कऑर्डर और काम दिवाली के बाद ही शुरू हो पाएगा। फिलहाल इनकी प्रक्रिया चल रही है।
-लोकेश कुमार, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article