फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kisan Vasant Mahotsav tomorrow to promote organic farming

Bhiwani News: आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान वसंत महोत्सव कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Kisan Vasant Mahotsav tomorrow to promote organic farming
केवाईसी मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते राकेश बेनिवाल।
भिवानी। आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसान युवा क्लब की ओर से 23 मार्च को स्थानीय भगत सिंह चौक नजदीक स्थित मेला ग्राउंड में किसान वसंत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें न केवल हरियाणा, बल्कि, पंजाब व राजस्थान सहित अन्य राज्यों के किसान भी जुटेंगे। यह बात किसान किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बैनीवाल ने शुक्रवार को विद्या नगर स्थित केवाईसी मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आर्गेनिक खेती पर्यावरण, स्वास्थ्य और आर्थिक दृष्टि से लाभकारी है। यह खेती की पारंपरिक पद्धतियों को पुनर्जीवित करती है और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है। ऐसे में आर्गेनिक उत्पादकों व आर्गेनिक खाद्य पदार्थों के बीच में कड़ी का काम करते हुए किसान युवा क्लब की ओर से आर्गेनिक खेती के उत्पादों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर गंभीरता से कार्य किए जा रहे है, ताकि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ हो सकें।
विज्ञापन


केवाईसी संस्थापक राकेश बैनीवाल व विनीत पिलानिया ने बताया कि प्रदूषण भरे माहौल में हमें अपने भोजन व पानी को शुद्ध करने की आवश्यकता है ताकि रासायनिक खेती से तैयार भोजन के दुष्प्रभावों से बचा जा सकें। इसके लिए किसान युवा क्लब न केवल हरियाणा, बल्कि पंजाब, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को भी एक मंच पर लाकर आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की मुहिम तेज करने की दिशा में कार्य कर रहा है तथा इसी उद्देश्य के साथ 23 मार्च को शाम 4 से 8 बजे तक मेला ग्राउंड में किसान वसंत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें आर्गेनिक खेती को लेकर परिचर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैनीवाल व पिलानिया ने कहा कि आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान युवा क्लब द्वारा एक ऐप भी लांच किया जाएगा, जिसके माध्यम से जिसके माध्यम से पता लगेगा कि उस व्यक्ति के नजदीक आर्गेनिक खेती करने वाले किसान कौन है, उस किसान की पूरी जानकारी केवाईसी ऐप पर मिलेगी तथा इसके माध्यम से नागरिकों को आसानी से रसायन मुक्त खाद्यान्न उत्पन्न हो सकेगा, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि केवाईसी के एप लांच का मुख्य उद्देश्य किसानों के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का भी समाधान करना है। केवाईसी संस्थापक राकेश बैनीवाल व विनीत पिलानिया ने कहा कि आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केवाईसी द्वारा एक और अहम कदम उठाया जा रहा है, जिसके तहत एक मशीन को तैयार करवाया जा रहा है, जिससे कि फसलों में रसायन की मात्रा का पता चल सकें। इससे आर्गेनिक खेती के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी तथा केवाईसी की यह मशीन किसान व देश की तरक्की में अहम योगदान देगी।

बैनीवाल ने कहा कि उन्होंने कहा कि किसान युवा क्लब से 1700 के लगभग किसान जुड़े हुए है, जो अलग-अलग मंचों के माध्यम से अपने जैविक उत्पादों को बेचते है। ऐसे सभी किसानों को एक मंच पर लाकर प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनका मंच कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जो प्रावधान किए गए है, सरकार के वो कदम सराहनीय है। इस अवसर पर केवाईसी सदस्य सुधीर तंवर, बबीता यादव, विनीत पिलानिया, राकेश सांगवान, विक्रम सांगवान (बुलबुल), सोमदत्त शास्त्री, सुरेंद्र वर्मा, विनय सांगवान, विक्की हुड्डा, प्रद्युमन, अमित, विपिन, विवेक कातयाल, विक्रम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed