फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   kisan andolan, protest, farmers, kitlana toll

छह को लहराएंगे घरों पर काले झंडे, काली पट्टी बांध जताएंगे विरोध

Thu, 04 Mar 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
kisan andolan, protest, farmers, kitlana toll
धरनारत किसानों के लिए झोपड़ी तैयार करते गांव तालू के ग्रामीण। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसान अब कड़ा रुख अपनाने लगे हैं। कितलाना टोल पर चल रहे आंदोलन के दौरान किसान नेताओं ने एलान किया है कि छह मार्च को सभी अपने घरों पर काले झंडे लहराएंगे। उस दिन धरने पर भी सभी काली पट्टी बांध विरोध करेंगे। आठ मार्च को महिला किसान दिवस और 15 मार्च को निजीकरण विरोधी दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को धरने के 69वें दिन की अध्यक्षता नरसिंह डीपीई, बिजेंद्र बेरला, गंगाराम श्योराण, संत रविनाथ, मंगल सुई, दिलबाग ग्रेवाल, सुभाष यादव, दया पैंतावास, मीर सिंह नीमड़ीवाली, रामकुमार सोलंकी ने संयुक्त रूप से की। उक्त किसान नेताओं ने कहा कि धरना दे रहे किसान, मजदूर काली पट्टी बांधेंगे। छह मार्च को दिल्ली बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन शुरू होने के 100 दिन हो जाएंगे। इस दिन दिल्ली व दिल्ली से विभिन्न विरोध स्थलों को जोड़ने वाले केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पांच घंटे की नाकाबंदी होगी और टोल फ्री कराया जाएगा। वहीं आठ मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा महिला किसान दिवस मनाएगा। धरनों का संचालन महिलाएं करेंगी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 15 मार्च को निजीकरण विरोधी दिवस मनाया जाएगा। मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस अवसर पर सुरजभान सांगवान, सुखदेव पालवास, राजू मान, संजय पूर्व सरपंच, मा. टेकराम, कृष्णा सांगवान, रतन्नी देवी, बीरमति डोहकी, राजेश झोझू, जमात अली, शमशेर सांगवान, प्रो. राजेंद्र डोहकी, प्रो. जगमिंद्र, सरदारा राम, प्रेम सिंह, परमजीत फतेहगढ़, सत्यवान कालुवाला, नंदराम फोरमैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

धरनारत किसानों के लिए बॉर्डर पर भेजी झोपड़ियां
दिल्ली बॉर्डर पर धरनारत किसानों के लिए झोपड़ियां बनानी शुरू हो गई। गांव तालु के किसानों ने धरनारत किसानों के लिए झोपड़ियां बनाकर भेजी और सरकार को चेतावनी भी दी कि सरकार चाहे कितनी भी हठधर्मिता अपना ले, लेकिन जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होती, वे अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। किसान नेता जोगेंद्र तालु ने कहा कि आंदोलनरत किसानों को गर्मी से बचाने के लिए किसानों के लिए झोपड़ी बनाकर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed