{"_id":"1a69ab23e377b852a5e77f0d14da2425","slug":"kiladiaen-forces-killed-two-in-car-accident-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में सेना के दो खिलाड़ियाें की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में सेना के दो खिलाड़ियाें की मौत, दो घायल
भिवानी
Updated Tue, 19 Aug 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़ में खेल प्रतियोगिता में शामिल होकर लौट रहे सेना में कार्यरत खिलाड़ियों की कार सिरसी गांव के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो खिलाड़ी बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को हिसार के सेना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, सेना में कार्यरत पांच जवान महेंद्रगढ़ क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए थे। प्रतियोगिता के बाद पांचों जवान कार में सवार होकर चले थे। पहले वह चैहड़ गांव पहुंचे, वहां एक साथी को उतारने के बाद राजस्थान के लसेड़ी गांव में जाने को रवाना हुए। रात्रि करीब 12 बजे सिरसी व बहल के बीच कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कीकर के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची बहल पुलिस ने सिरसी गांव के लोगों की मदद से जवानों को कार से बाहर निकाला। दुर्घटना में एक जवान संदीप (लसेड़ी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दक्षिण भारत निवासी टीनू ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घटना में लसेड़ी निवासी राजेश व सोनीपत जिले के गगाणा गांव निवासी हवलदार अमित घायल हो गए। उन्हें हिसार के सेना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक संदीप व घायल राजेश दोनों सगे भाई हैं और अविवाहित हैं। पुलिस ने मृतक जवानों का लोहारू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना आधी रात्रि के समय हुई जिसमें दो जवानों की मौत हो गई तथा दो घायल हुए है।