फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kidnapped on the pretext of taking money, forcibly signed divorce papers

पैसे लेने के बहाने बुलाकर किया अपहरण, बंधक बनाकर पीटा, जबरन कराए तलाक कागजात पर साइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped on the pretext of taking money, forcibly signed divorce papers
भिवानी। पैसे लेने के बहाने बुलाकर एक युवक का उसी के साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण किया और फिर एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने युवक से जबरन तलाक के कागजातों पर भी हस्ताक्षर कराए। पीड़ित ने आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। सिटी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस को दी शिकायत में गांव सारंगपुर वासी 34 वर्षीय संदीप ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। गत 20 नवंबर को ऑल्टो कार से गांव के ही नीरज के साथ भिवानी आया हुआ था। उसके पास उसके साले दुबलधन वासी संदीप का फोन आया और उसे लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज के समीप पैसे लेने के लिए बुलाया। जब वह नीरज के साथ पुल के पास पहुंचा तो वहां गाड़ी में तीन लोग सवार थे। उसके साले संदीप ने उसके साथ मारपीट की और उसका फोन छीनने का प्रयास किया। उसने अपना फोन नीरज को थमा दिया था। फिर आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और फिर उसे पुराना बस स्टैंड स्थित एक कमरे में लेकर पहुंचे। जहां पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कोच नाम का एक चौथा आदमी भी वहां बुला लिया। आरोपियों ने उसकी जेब से एक लाख रुपये की नकदी भी छीन ली। उससे जबरदस्ती तलाक के कागजातों पर हस्ताक्षर भी करा लिए और यह धमकी देकर छोड़ दिया कि तलाक के लिए जब वे उसे बुलाए तो पहुंच जाना। इसके बाद देर शाम को वह अपने घर पहुंचा, जहां उसके रिश्तेदारों को बुलाया गया। इसके बाद उसका बहनोई उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

वर्जन
संदीप की शिकायत पर आरोपी दुबलधन वासी संदीप, उसके साथी अमन, सतीश व कोच के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मबीर सिंह, जांच अधिकारी, सिटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed