फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Khushi Ghanghas won gold medal in national wrestling

Bhiwani News: राष्ट्रीय कुश्ती में खुशी घणघस ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 06 Jun 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 06 Jun 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Khushi Ghanghas won gold medal in national wrestling
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी खुशी घणघस को सम्मानित करते ग्रामीण व अन्य।

विज्ञापन

भिवानी। गांव मेहंदा की बेटी खुशी घणघस ने महाराष्ट्र के नासिक में 30 मई से एक जून तक चली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 70 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। घणघस खाप के हरियाणा प्रधान काला, राष्ट्रीय उपप्रधान नरेश मांढ़ी व धनाना निवासी घणघस खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता नफे सिंह घणघस, सत्यवान ने खुशी घणघस को सम्मानित किया।

इससे पहले विजेता का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। घणघस खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता नफे सिंह घणघस ने कहा कि स्वर्ण पदक विजेता खुशी घणघस का परिवार मूल रूप से धनाना के रहने वाले हैं, जो फिलहाल गांव मेहंदा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि खुशी में बचपन से ही कुश्ती के प्रति जुनून था। खुशी ने साबित कर दिखाया है कि अगर इरादा मजबूत हो, तो किसी भी मंच पर जीत पाई जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed