फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kabaddi Mahakumbh will be organized in Bahal on December 24

बहल में 24 दिसंबर को होगा कबड्डी महाकुंभ का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi Mahakumbh will be organized in Bahal on December 24
बहल। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बे के खेल स्टेडियम में 24 दिसंबर को प्रथम कबड्डी महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में हरियाणा और पंजाब के नामी महिला व पुरुष खिलाड़ियों की टीमें भाग लेंगी। इसके अलावा कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। विजेता टीमों को आकर्षक इनाम से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि 24 दिसंबर को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में हरियाणा और पंजाब के महिला व पुरुष खिलाड़ियों की टीमों की प्रतिस्पर्धा होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अव्वल रही लड़कों की टीम को प्रथम पुरस्कार के तौर पर एक लाख 51 हजार रुपये व द्वितीय स्थान के लिए एक लाख एक हजार रुपये ईनाम दिया जाएगा। इसी प्रकार महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को एक लाख 51 हजार रुपये, द्वितीय को एक लाख एक हजार रुपये व तृतीय को 51000 रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

------
किसान गोष्ठी में शिरकत करेंगे कृषि मंत्री -
इफको कंपनी द्वारा 25 दिसंबर को बहल क्षेत्र के सिरसी गांव में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में कृषि मंत्री मुख्यातिथि होंगे। इफको के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार राणा ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति बीआर कंबोज के अलावा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक किसानों को खेती में पैदावार बढ़ाने के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed