फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jyoti Suicide Case Sharda University news BDS student Suicide case

Jyoti Suicide Case: ज्योति के गांव में यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ रोष, भाई ने की ये मांग

Sun, 20 Jul 2025 11:51 AM IST
शाहिल शर्मा एएनआई, भिवानी
एएनआई, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 20 Jul 2025 11:51 AM IST
सार

21 वर्षीय बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति शर्मा के सुसाइड मामले को लेकर उनके गांव में भी यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ रोष है। गांव के लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Jyoti Suicide Case Sharda University news BDS student Suicide case
मृतका ज्योति के घर में शोकसभा में पहुंचे लोग - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम की 21 वर्षीय बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति शर्मा ने शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा के अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में दो प्रोफेसरों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ ज्योति ने अपने सुसाइड नोट में मानसिक उत्पीड़न और अपमान का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन

 

मृतका के भाई ने की इंसाफ की मांग 

मृतका के भाई देवेंद्र ने बताया मेरी बहन का यूनिवर्सिटी प्रबंधन और लेक्चरर ने मानसिक रूप से उत्पीड़न किया था जिसके बाद उसने सुसाइड का  खौफनाक कदम उठाया। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम उसने अपने सुसाइड नोट में लिखे थे। हालांकि, 3-4 और आरोपी हैं, जिनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हम प्रशासन से आग्रह करते हैं कि उनके खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

मूल रूप से भिवानी का था परिवार 

ज्योति मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के एक गांव की रहने वाली थी। ज्योति के सुसाइड के बाद गांव के लोगों में भी यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ रोष है। गांव के एक जनप्रतिनिधि ने कहा मृतक ज्योति का परिवार कई वर्षों से गुरुग्राम में रह रहा है। उन्होंने कहा हमने सुना है कि मृतका के माता-पिता कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटि के शिक्षकों से मिले थे। कॉलेज प्रबंधन ने लड़की पर इतना दबाव डाला कि उसने अपनी जान ले ली। गांव के कई लोग गुरुग्राम गए हैं। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि मृतका को न्याय दिलाया जाए।
 

ये था मामला

ज्योति शर्मा ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसरों पर मानसिक उत्पीड़न और अपमान का आरोप लगाया। सुसाइड नोट में ज्योति ने लिखा था: "अगर मैं मर गई, तो इसके लिए पीसीपी और डेंटल मटेरियल के टीचर जिम्मेदार होंगे।उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और अपमानित किया। मैं लंबे समय से तनाव में हूं। सुसाइड नोट में ज्योति ने यह भी लिखा कि वह इस उत्पीड़न के कारण डिप्रेशन में थीं और अब जीवित नहीं रह सकती।

ये भी पढ़ें: Haryana Crime: दो गुटों में विवाद, सड़क किनारे दिनदहाड़े एक युवक को डंडों से बेहरमी से पीटा, हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed