फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jui Bichli became the winner in tug of war

Bhiwani News: रस्साकशी में जूई बिचली बनी विजेता

Fri, 23 Feb 2024 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 23 Feb 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Jui Bichli became the winner in tug of war
जूई। जूई के बाबा माइराम मंदिर में शुक्रवार को मेला, खेलकूद, भंडारा और जागरण करवाया। खेलकूद के तहत दोपहर बाद रस्साकशी के मुकाबले हुए। इसमें जूई कलां को हराकर जूई बिचली विजेता रही। बाबा माइराम मंदिर कमेटी ने सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

पुरुषों की ओपन रस्साकशी में जूई बिचली की टीम जीती। उसने जूई कलां की टीम को हराया। लड़कों की ओपन 1,600 मीटर दौड़ में मोहन आदमपुर प्रथम, संदीप हडोदी द्वितीय, मोहित आदमपुर तृतीय रहे।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में अनिल नारनौल प्रथम, सुरेश ककड़ोली द्वितीय, सचिन जूई तृतीय रहे। अंडर 20 लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में मुस्कान कालुवाला प्रथम, अंतिम दुधवा द्वितीय, खुशी फरमाना तृतय, मुस्कान जांगड़ा चौथे स्थान पर रहीं। अंडर 18 वर्ष में दीक्षा मिलोटा प्रथम, मीनाक्षी कालुवाला द्वितीय, शीतल जूई तृतीय, निशा जांगड़ा जूई चतुर्थ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 10 वर्ष के लड़के, लड़कियों में पारुल, मोहित, मानवी जूई प्रथम, जन्नत, इशिका दूसरे, योगिता, हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। 60 साल के बुजुर्गों की 100 मीटर की ओपन दौड़ में रामभगत पालुवास प्रथम, सतपाल भदाबड़ दूसरे और शमशेर छपार तीसरे स्थान पर रहे। 50 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों में जुई के नाथुराम रापडिया प्रथम, मांगेराम जांगड़ा द्वितीय, दलीप लांबा तृतीय रहे।
महिलाओं की ओपन मटका दौड़ में प्रमिला प्रथम, संतोष निमड्ड दूसरे, मिलो हसास तीसरे स्थान पर रहीं। सूबेदार राम चंद्र रापडिया, सूबेदार संजय रापडिया, आजाद सिंह रापडिया मैच रेफरी रहे।

मेले में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। प्रसिद्ध भजन गायक राजेश थुरानिया ने बाबा की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर जुई कलां के सरपंच पवन रापडिया, होशियार सिंह भाम्बू, धर्मबीर सिंह, राजेश सिंघल, जोगिंदर समोता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed