{"_id":"6478e0c2307a0a5ac0015198","slug":"jituwala-rail-underpass-mahapanchayat-started-indefinite-strike-bhiwani-news-c-21-1-147773-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जीतुवाला रेल अंडरपास महापंचायत ने अनिश्चितकालीन धरने का किया आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जीतुवाला रेल अंडरपास महापंचायत ने अनिश्चितकालीन धरने का किया आगाज
Thu, 01 Jun 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
दिनोद रोड हनुमान मंदिर के पास टैंट लगाकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ नारेबाजी करते जीतुवाला रेलव
भिवानी। दिनोद रोड जीतुवाला क्षेत्र में जीतुवाला रेल अंडरपास महापंचायत ने वीरवार से अनिश्चितकालीन पड़ाव डालकर धरने का आगाज कर दिया। इस दौरान महापंचायत प्रतिनिधियों ने धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महापंचायत दिनोद रोड पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी खस्ताहाल सड़क के जीर्णोद्धार की मांग कर रही है।
महापंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती उनका ये धरना जारी रखा जाएगा। वीरवार को दिनोद रोड हनुमान मंदिर के समीप टेंट लगाकर जीतुवाला रेल अंडरपास महापंचायत ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। महापंचायत के प्रधान अशोक यादव, वार्ड 19 के पार्षद शिवकुमार गोठवाल, मास्टर सतबीर सिंह, राजेंद्र सिंह जांगड़ा, बलजीत सिंह गिल, रामशरण, इंद्रसिंह लांबा, रमेश वर्मा, कृष्ण सिंह परमार, अशोक कौशिक, कुलदीप सिंह, राजेश सांगवान, भोपाल सिंह, नौरंग सिंह, सुरेंद्र फौजी, अनिल, सतबीर सिंह जोगी, राजेंद्र सिंह गोरिया, जितेंद्र कुमार ने धरनारत लोगों को संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि दिनोद रोड पिछले 12 साल से खस्ताहाल पड़ा है। सड़क की न नगर परिषद सुध ले रही है न ही इसका जीर्णोद्धार का काम बीएंडआर करा रहा है। जिला प्रशासन से भी महापंचायत प्रतिनिधि मिल चुके हैं, मगर समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। महापंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि दिनोद रोड जीतुवाला फाटक पर श्याम बाग से लेकर तोशाम बाईपास तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क खस्ताहाल है। महापंचायत के प्रतिनिधि इस मार्ग को नगर परिषद से बीएंडआर के दायरे में लाने की मांग उठा चुके हैं, जिसके बाद इसकी प्रक्रिया भी शुरू हुई, मगर अब तक बीएंडआर ने नगर परिषद से ये सड़क अपने हैंडओवर नहीं ली है। इसकी वजह से बजट मंजूर होने के बावजूद भी सड़क का निर्माण का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। दिनोद रोड क्षेत्र की करीब 12 से अधिक कॉलोनियों की 50 हजार लोगों की आबादी खस्ताहाल मुख्य रास्ते की वजह से परेशानी झेल रही है।