फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jewelery worth Rs 21 lakh stolen from retired SI's bag

Bhiwani News: सेवानिवृत्त एसआई के बैग से 21 लाख रुपये के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 21 lakh stolen from retired SI's bag
भिवानी। रेलवे स्टेशन पर हिसार के एक व्यक्ति का आभूषणों से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के समय पीड़ित भिवानी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर रेवाड़ी जा रहा था। इस दौरान आभूषणों से भरा बैग चोरी कर आरोपी फरार हो गया। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


हांसी के गांव धमाना निवासी महाबीर सिंह ने जीआरपी चौकी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में महाबीर सिंह ने बताया कि छह फरवरी को वह अपनी पत्नी के साथ गांव से भिवानी रेलवे स्टेशन आया था। उन्हें भिवानी रेलवे स्टेशन से रेवाड़ी जाना था। जब वे प्लेटफार्म पर हिसार-जयपुर ट्रेन में चढ़ने लगे तो उसने एक बैग दूसरे बैग में रख लिया, जिसमें आभूषण थे। भीड़ में अज्ञात व्यक्ति ने बैग की चेन खोलकर करीब 350-400 ग्राम चांदी और 24 तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। वे ट्रेन चलने के कारण वह उतर नहीं पाए। उनके 8 लाख 22 हजार 750 रुपये के जेवर चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed