फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   JCB driver beats, threatens forest department inspector

Bhiwani News: घुड़दौड़ प्रतियोगिता में महाराष्ट्र का अलशकब घोड़ा प्रथम, मिली बाइक

Mon, 12 May 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 12 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
JCB driver beats, threatens forest department inspector
दो दिवसीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता में विजेता को सम्मानित करते कमेटी के सदस्य और अन्य। 
जूई (भिवानी)। बेगराज यादव की याद में गांव भानगढ़ में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इसमें महाराष्ट्र का अलशकब घोड़ा प्रथम रहा। प्रथम, द्वितीय विजेताओं को बाइक और स्कूटी मिली। महिपाल यादव, भूपेंद्र यादव और कृष्ण यादव ने प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन

आयोजक महिपाल ने बताया कि उनके पिता बेगराज घुड़सवारी के शौकीन थे। इसी कारण उनकी याद में हर साल यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस साल मुंबई, बिहार, राजस्थान और पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों से मंगाए गए घोड़े-घोड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

इनमें से आठ घोड़ों ने फाइनल मुकाबले में भाग लिया। इनमें से महाराष्ट्र के अलशकब घोड़े ने पहला स्थान पाया। इस घोड़े पर सवार गोलू ने इनाम के रूप में बाइक जीती। बिहार की एकता एक्सप्रेस घोड़ी द्वितीय रही। इसके सवार फरहान को स्कूटी मिली। खुशीराम की बिजली घोड़ी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता को भिवानी जिले के छोटे से गांव भानगढ़ में बाबा ब्रह्म नाथ की नगरी में आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर पृथ्वी सिंह यादव, मास्टर राजेश यादव, हरीश ठेकेदार, सरपंच मोहित, सूरजभान भैंसवाल, कृष्णा यादव, विनोद ठेकेदार, मितुल यादव, पारस यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed