फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   JBT master and his two children report corona positive

जेबीटी मास्टर और उसके दो बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, मचा हडक़ंप

Sun, 10 May 2020 09:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
JBT master and his two children report corona positive
JBT master and his two children report corona positive - फोटो : Bhiwani
दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले बीएसएफ जवान के पड़ोसी जेबीटी मास्टर और उसके दो बच्चों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शाम को जैसे ही रिपोर्ट आई, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, क्वारंटीन सिक्योरिटी टीम और दो एंबुलेंस के साथ विद्या नगर पहुंचे और तीनों को अस्पताल लाया गया। तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं पॉजिटिव शिक्षक भी कुछ दिन पहले ही अपनी पत्नी से मिलने दिल्ली गया था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विद्यानगर वासी बीएसएफ जवान की दिल्ली में चार मई को मौत हो गई थी। उसकी कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव रही थी। वह 15 अप्रैल को भिवानी आया था और 28 अप्रैल को वापस ड्यूटी पर दिल्ली गया। तीन मई को उसकी तबीयत बिगड़ी और चार मई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण से बीएसएफ जवान की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से विद्यानगर में स्क्रीनिंग करवाई गई। इसी के तहत बीएसएफ जवान के परिजनों के अलावा पड़ोसियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सात मई को सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। बीएसएफ जवान के पड़ोसी 42 वर्षीय जेबीटी शिक्षक और उनकी 15 वर्षीय, 11 वर्षीय बेटे की रविवार शाम करीब चार बजे रिपोर्ट आई तो सभी हैरान रह गए। तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिला को-ऑर्डिनेटर डॉ. राजेश कुमार अपनी टीम और कोविड 19 सिक्योरिटी टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर श्रीभगवान दो एंबुलेंस के साथ विद्या नगर पहुंचे और जेबीटी शिक्षक, उनके बेटा-बेटी को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। तीनों को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली गया था पत्नी से मिलने, सब्जियां खरीदने भी जाता था
शिक्षक अपनी पत्नी से मिलने 19 अप्रैल को दिल्ली गया था। वहां एक-दो दिन रुका भी था। जिसके बाद वह वापस आ गया था। मगर खतरा इस बात का है कि वह लॉकडाउन के बावजूद अपने नियमित कार्य सब्जियां लाना व अन्य घरेलू सामान लाना आदि भी करता था। ऐसे में अब वह घरेलू कार्यों के चलते भी काफी लोगों के संपर्क में आया है।
छह तक पहुंचा आंकड़ा
भिवानी में शिक्षक व उसके दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या छह हो गई है। सबसे पहले मानहेरू और संडवा वासी दो जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद रोहणात वासी भौंडसी जेल के वार्डर की गुरुग्राम में रिपोर्ट में पॉजिटिव आई। ये तीनों ठीक होकर अपने घर जा चुके है। भारत नगर वासी दिल्ली पुलिस के जवान और विद्यानगर वासी बीएसएफ जवान की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है मगर ये दिल्ली में थे। बीएसएफ जवान की रिपोर्ट तो मौत के बाद आई है।
बेटी की रिपोर्ट का इंतजार
शिक्षक के दो बेटियां व एक बेटा है। उनके स्वयं के अलावा एक बेटा और एक बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जबकि उनकी दूसरी बेटी की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभागकी टीम ने पॉजिटिव पाए गए तीनों को ही आइसोलेशन वार्ड में रखा है जबकि शिक्षक की दूसरी बेटी घर पर ही है।
बीएसएफ जवान के दो परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव, 3046 की स्क्रीनिंग की
विद्या नगर निवासी मृतक बीएसएफ जवान के तीन परिजनों में से दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि एक की रिपोर्ट अभी लंबित है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार तक विद्यानगर के 685 घरों के 3046 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की। 46 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे। जिनमें से 19 की रिपोर्ट निगेटिव रही है मगर तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि सात मई को विद्या नगर से लिए 46 सैम्पलों में से 24 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। रविवार को 30 सैंपल लिए गए, जिनको जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। शनिवार तक भेजे गए सैंपल में से 49 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक 1079 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके है। सामान्य अस्पताल में के आइसोलेशन वार्ड में चार और ईएसआई अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चार व्यक्तियों को रखा गया है। अभी तक 474 ऐसे व्यक्ति हैं, जिनका 28 दिन का निगरानी समय पूरा हो चुका है।

वर्जन::: बीएसएफ जवान के पड़ोसी शिक्षक और उनके दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। लोग सावधानी रखे और जहां तक संभव हो घरों से बाहर न निकले।
डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed