{"_id":"64c56e69301d9808de0d2ba4","slug":"janwadi-mahila-samiti-protests-against-violence-in-manipur-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-2871-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मणिपुर में हो रही हिंसा के खिलाफ जनवादी महिला समिति ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मणिपुर में हो रही हिंसा के खिलाफ जनवादी महिला समिति ने किया प्रदर्शन
Sun, 30 Jul 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
भिवानी: मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन करती जनवादी महिला सम
- फोटो : भिवानी: मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन करती जनवादी महिला समिति की सदस्य।
भिवानी। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई अमानवीय व्यवहार व हिंसा के विरोध में जनवादी महिला समिति ने प्रदर्शन किया। समिति के पदाधिकारियों ने मणिपुर सरकार की बर्खास्तगी की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता व सहसचिव अमिता ने किया।
समिति के सदस्यों ने पुराना बस स्टैंड पर खड़े होकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। संगठन की नेताओं ने कहा कि मणिपुर में महिलाएं भयानक रूप से हिंसा का शिकार हो रही हैं। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ है। यह सब देखना संवेदनशील नागरिक को झकझोर देता है और सिर शर्म से झुक जाता है।
संगठन की नेताओं ने कहा कि मणिपुर में हो रही इस जातीय हिंसा के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मणिपुर के मुख्यमंत्री सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। संगठन मांग करता है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें, मणिपुर में हो रही हिंसा को तुरंत रोका जाए और हिंसा पीड़ित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। प्रदर्शन में जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष संतोष देशवाल, सचिव बिमला घनघस, कोषाध्यक्ष शीला बलियाली, सरोज श्योराण, अनुराधा, शारदा, रेनू शर्मा, गंगा, मूर्ति शामिल रहीं।