फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jan Sangharsh Samiti members took out candle march in the city

जन संघर्ष समिति सदस्यों ने निकाला शहर में कैंडल मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Jan Sangharsh Samiti members took out candle march in the city
भिवानी। जन संघर्ष समिति सदस्यों ने गुजरात के मोरबी पुल पर मारे गए लोगों और बच्चों की याद में एवं दक्षिण कोरिया में उत्सव में भगदड़ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और शहर में कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

जन संघर्ष समिति भिवानी के संयोजक कामरेड ओमप्रकाश व सचिव सज्जन कुमार सिंगला ने कहा कि गुजरात व दक्षिण कोरिया में मारे गए सैकड़ों नागरिक व बच्चे प्राकृतिक आपदा से नहीं मारे गए बल्कि घोर मानवीय लापरवाही के शिकार हुए हैं। इसमें गुजरात की सरकार को निष्पक्ष जांच के लिए गुजरात हाईकोर्ट की एसआईटी बनानी चाहिए, ताकि दोषी बच न पाएं। यह हादसा ठेका लेने वाली कंपनी, नगरपालिका अफसरों व जिला प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही से हुआ है। राज्य का सत्ताधारी नेतृत्व उनको बचाने का प्रयास कर रहा है, यह पीड़ित परिवारों के साथ घोर अन्याय होगा। उन्होंने पीड़ित व आश्रित परिवारों को मुआवजा व घायलों को मुफ्त इलाज करवाने की केन्द्र व गुजरात सरकार से मांग की है। कैंडल मार्च में कमल सिंह प्रधान, कामरेड अनिल कुमार, राममेहर सिंह, रतन कुमार जिंदल, नरेश शर्मा, रामफल देशवाल, चन्द्रभान नाहलिया, महिला नेत्री सन्तोष देशवाल, बिमला घनघस, उपासना सिंह, अनुराधा, उर्मिल, दर्शना, बबली, महेन्द्र मिताथल, महेन्द्र यादव, प्रताप सिंह सिंहमार, रामचन्द्र सैनी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed