फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   jal ghar, chanels wall, broke, people

डाबर कॉलोनी जलघर के चैनल की दीवार टूटने से खराब हुआ वॉल्व, ठप हुई 30 फीसदी शहर की पेयजल सप्लाई

Mon, 10 Aug 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
jal ghar, chanels wall, broke, people
डाबर कॉलोनी स्थित पानी का टैंक लीक होने के कारण बाहर फैला हजारों लीटर पानी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
जनस्वास्थ्य विभाग के डाबर कॉलोनी जलघर के नहर से टैंकों तक पहुंचाने वाले चैनल की दीवार टूट गई है। दीवार टूटकर वॉल्व पर गिर गई है। जिस कारण वॉल्व भी खराब हो गया है। अब स्थिति यह है कि सभी टैंक एक हो गए हैं और अंतिम टैंक से ही विभाग कर्मचारी थोड़ी बहुत सप्लाई कर पा रहे हैं। शहर के करीब 30 प्रतिशत क्षेत्र में पेयजल सप्लाई ठप है। दीवार टूटने से जलघर के एक टैंक में भी दरार आ गई। जिससे विभाग अधिकारियों ने ठीक करवाया मगर वॉल्व ठीक कराने के सारे प्रयास नाकाम रहे। पानी सूखे बिना वॉल्व ठीक नहीं हो सकता है। ऐसे में इस जलघर से शहर की जिन कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई होती है, वहां अगले दो-तीन दिन और समस्या रहेगी।
विज्ञापन

शहर के तीन जलघरों में शुमार डाबर कॉलोनी जलघर से शहर के करीब 30 फीसदी हिस्से में पेयजल सप्लाई होती है। ज्यादातर कॉलोनियां रेलवे लाइन फाटक पार की हैं। इतना ही नहीं कुछ कॉलोनियां ऐसी है जहां यहां से सप्लाई किया पानी और बाकी दोनों जलघरों से पानी आने के बाद ही दोनों के प्रेशर से पानी पहुंचता है। इनमें हालुजोन, ढाणा रोड क्षेत्र, विजय नगर, हांसी रोड की कुछ कॉलोनियां, बीटीएम चौक क्षेत्र, कृष्णा कॉलोनी आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

बीते वीरवार को अचानक जलघर के चैंबर की दीवार टूट गई। बताया जाता है कि एक साइड में टैंक पानी से ज्यादा भरने और दूसरी साइड चैंबर खाली होने के कारण यह दीवार गिरी और दीवार गिरते ही सभी सातों टैंक आपस में मिल गए। इतना ही नहीं वॉल्व भी दीवार के नीचे दब गया। वह पानी भरने से खराब हो गया। अब टैंकों से पानी आसपास के क्षेत्र में फैल गया है। एक टैंक भी लीक हो गया था, जिसे ठीक किया गया है। मगर वॉल्व ठीक करना संभव नहीं हो सका। जेसीबी से दीवार का मलबा हटाने का प्रयास किया गया तो जेसीबी ही धंस गई। आसपास फैले पानी और कीचड़ के कारण वॉल्व को ठीक नहीं किया जा सका। इस कारण अब कर्मचारी और ठेकेदार पानी सूखने का इंतजार कर रहे हैं। इस जलघर के सात टैंक हैं और फिलहाल सबसे अंतिम टैंक से थोड़ी बहुत पेयजल सप्लाई कुछ कॉलोनियों में हो रही है। इस जलघर से जुड़ी अधिकतर कॉलोनियों में लोग पेयजल को लेकर परेशान हैं और बार-बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन घनघना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में प्रभावित हुई पेयजल सप्लाई
शहर की उत्तम नगर कॉलोनी, डाबर कॉलोनी, जीतूवाला जोहड़ लाइन पार क्षेत्र, सेवा नगर, दिनोद रोड क्षेत्र, एमसी कॉलोनी, रूद्रा कॉलोनी, बृजवासी कॉलोनी, बीटीएम कॉलोनी, बीटीएम चौक क्षेत्र, आजाद नगर, तोशाम बाइपास क्षेत्र आदि कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई की जाती है। इसके अलावा काफी क्षेत्र ऐसे है जहां डाबर कॉलोनी जलघर से सप्लाई होने के बाद ही अन्य जलघरों से भी सप्लाई की जाती है। जिससे प्रेशर बनता है और टेल की कॉलोनियों तक पानी पहुंचता है।
तीन दिन होगे, पानी कोनी आंदा, किस तरिया गुजारा करा
पानी की सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान है। खासकर महिलाएं। जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के फोन घनघना रहे है मगर अधिकतर फोन ही नहीं उठा रहे। जो उठा रहे है, वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे। उत्तम नगर से महिला बबीता, संतोष, बिमला ने बताया कि बिना पानी इतनी गर्मी में किसी तरह काम चालै। पड़ोस में एक हैडपंप है, वहीं से पानी ला रहे है। तीन दिन से सप्लाई में पानी नहीं आ रहा।

वर्जन-
डाबर कॉलोनी जलघर में वॉल्व खराब और चैंबर की दीवार टूटने से थोड़ी समस्या बन गई थी। रास्ता नहीं होने के कारण वॉल्व को ठीक नहीं किया जा सका। एक-दो दिन में इसे पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा और पहले की तरह पेयजल सप्लाई होने लगेगी।
- राजेंद्र कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed