फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jaipur-Bhiwani-Jaipur and Rewari-Ringas-Rewari special train service starts from October 1

Bhiwani News: एक अक्तूबर से जयपुर-भिवानी-जयपुर और रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा शुरू

Sat, 28 Sep 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 28 Sep 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Jaipur-Bhiwani-Jaipur and Rewari-Ringas-Rewari special train service starts from October 1
भिवानी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-भिवानी-जयपुर एवं रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा शुरू की है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 09733/09734, जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल रेल सेवा शुरू की जा रही है। ट्रेन संख्या 09733, जयपुर-भिवानी स्पेशल रेल एक से 31 अक्तूबर तक (31 ट्रिप) जयपुर से 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09734, भिवानी-जयपुर स्पेशल रेल एक से 31 अक्तूबर तक (31 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.15 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ़, मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल में 9 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

वहीं ट्रेन संख्या 09637/09638, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा दो, तीन, पांच, छह, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 19, 20, 26, 27, 28, 29, 30 व 31 अक्तूबर को (18 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल 2, 3, 5, 6, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 19, 20, 26, 27, 28, 29, 30, व 31 अक्तूबर को (18 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेल मार्ग मेें कुंड, काठुवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल में आठ साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed