फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jail inmates presented books on National Legal Services Day

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जेल कैदियों पुस्तकें भेंट की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Jail inmates presented books on National Legal Services Day
भिवानी। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला कारागार में बंद कैदियों के अधिकारों को लेकर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव कपिल राठी ने जेल कैदियों को उनके अधिकारों की जानकारी के लिए पुस्तकें और उनके केसों से संबंधित डाटा तैयार करवाकर प्रतियां भेंट की।
विज्ञापन

सीजेएम कपिल राठी बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना है। सीजेएम ने जेल में बंद कैदियों के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर जेल में कैदियों की शारीरिक, मानसिक समस्याओं व उनके केस से संबंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन से जानकारी लेकर हर कैदी का बायोडाटा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जेल में बंद कैदियों से पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी के दो संयुक्त टीमें के माध्यम से बंदियों के समस्याओं को जानने का प्रयत्न कर रहे है। पैनल अधिवक्ता सिया तवर ने कैदियों के अधिकारों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सेवा सिंह, उप अधीक्षक राव साहब, उप अधीक्षक नरेश बूरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed