फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jagat Colony Mitramandal burnt eight feet high Ravana effigy

Bhiwani News: जगत कॉलोनी मित्रमंडल ने किया आठ फीट ऊंचे रावण पुतले का दहन

Sat, 12 Oct 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 12 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Jagat Colony Mitramandal burnt eight feet high Ravana effigy
जगत कालोनी  में जलता रावण का पूतला।
भिवानी। जगत कॉलोनी मित्रमंडल की बाल गोपाल टीम की ओर से विजय दशमी पर आठ फीट ऊंचे रावण पुतले का दहन किया। इस दौरान बाल कलाकारों ने भगवान राम के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

संस्था के संरक्षक अर्जुन दास मिढा ने बताया कि विजय दशमी पर्व पर बाल गोपाल टीम की ओर से रावण पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बच्चों ने संक्षिप्त रामलीला का भी मंचन किया। जिसमें बाल कलाकारों ने ही अहम भूमिका निभाई वहीं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

शाम सात बजे पुतले का ग्रीन आतिशबाजी के साथ दहन किया। इस दौरान बच्चों ने भी जयश्रीराम के जयकारे लगाए। अर्जुनदास मिढा ने कहा कि विजय दशमी पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर मास्टर अर्पित, गौरव, पुलकित, रुद्र, सोहम, तेजस, देवी, धैर्य काव्यांशी, मीरा सहित काफी बच्चों का अहम योगदान रहा। इस अवसर मुख्य रूप से जगत कॉलोनी मित्र मंडल के संरक्षक अर्जुनदास मिढा, राजकुमार राणा, डॉ हरिश, रजत वधवा, अनूप शर्मा, सुनीता, डॉ ममता वधवा, सीमा शर्मा, प्रियंका, आशु, कामया, पुष्पा, सोनल, राज देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed