फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   It will unite society by launching a campaign in specific Khap villages.

Bhiwani News: टेई खास खाप गांवों में अभियान चलाकर समाज को एकजुट करेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
It will unite society by launching a campaign in specific Khap villages.
गांव पटौदी में आयोजित बैठक में मौजूद टेई खास खाप के पदा​धिकारी व सदस्य। 
तोशाम। गांव पटौदी में आगामी रणनीति तय करने और अभियान चलाकर समाज को जोड़ने के लिए शुक्रवार को टेई खास खाप की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाप को आधुनिक दौर की चुनौतियों के अनुरूप ढालने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने और युवाओं को सही दिशा देने पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में ईश्वर सिंह, जगबीर सिंह, राजकुमार पटौदी, राजेश कुमार पटौदी, इंद्र सिहाग, प्रवीण कुमार, युद्धवीर मंगल सिंह खरेटा, सतबीर सांगवान और जितेंद्र पटौदी ने मुख्य रूप से विचार रखे। वक्ताओं ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए आगामी रणनीति के तहत टेई खास खाप के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में निकट भविष्य में औपचारिक पत्र जारी किया जाएगा। इस पत्र के माध्यम से ग्रामीणों को खाप की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ा जाएगा और समाज हित में एकजुट होने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही खाप को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने के लिए जल्द ही सभी रिक्त पदों पर निष्ठावान पदाधिकारियों की नियुक्तियां करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय खाप के नए चबूतरे के निर्माण को लेकर रहा। इसे केवल एक ढांचा नहीं बल्कि समाज सुधार का जीवंत केंद्र बताया गया। इस चबूतरे के माध्यम से खाप के पदाधिकारी और ग्रामीण सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों पर नियमित रूप से विचार-विमर्श करेंगे और सामूहिक रूप से अभियानों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed