फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   It is the responsibility of the administration to provide benefits of schemes to the eligible

पात्रों को योजनाओं का लाभ देना प्रशासन की जिम्मेदारी : उपायुक्त

Mon, 17 Feb 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 17 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
It is the responsibility of the administration to provide benefits of schemes to the eligible
भिवानी में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी महावीर कौशिक। 
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं में आने वाली प्रत्येक शिकायत का त्वरित समाधान कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ देना है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ देना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


उपायुक्त महावीर कौशिक लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में आयोजित समाधान शिविर में व्यक्तियों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन का पंजीकरण, राशन कार्ड व विभिन्न सामाजिक पेंशन से संबंधित शिकायतें सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें और उसका संभावित त्वरित समाधान करें। समाधान शिविर में नगराधीश अनिल कुमार, डीडीपीओ आशीष मान, समिति के गैर सरकारी सदस्य रामकिशन हालुवासिया माैजूद रहे।
विज्ञापन


राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला 24 को

भिवानी। राजकीय आईटीआई के प्रांगण में 24 फरवरी को सुबह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि इस मेले में आईटीआई पास फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, आरएसी, ट्रैक्टर मैकेनिक, टीपीईएस, शीट मेटल, फाउंड्रीमैन, एमएमवी ट्रेड से पास लड़के और लड़कियां भाग ले सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले में श्रीकृष्णा फोर्जिंग और एशियन ऑटोमोटिव हरियाणा रोहतक के अधिकारी प्लेसमेंट के लिए युवाओं का चयन करेंगे। आईटीआई पास छात्र-छात्राओं की आयु 18 से 26 वर्ष तक होनी चाहिए। शिक्षुता अनुदेशक अमरदीप मलिक ने आईटीआई पास छात्रों का आह्वान किया कि वे अधिकतम संख्या में इस रोजगार मेले में भाग लेकर रोजगार प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed