फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Israeli Embassy officials visited the Center of Excellence in Horticulture of Guignau

Bhiwani News: इस्राइली दूतावास के अधिकारियों ने किया गिगनाऊ के बागवानी उत्कृृष्टता केंद्र का दौरा

Wed, 21 Feb 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 21 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Israeli Embassy officials visited the Center of Excellence in Horticulture of Guignau
गिगनाऊ के बागवानी उत्कृष्टता केंद्र का दौरा करते हुए इजराइली दूतावास के अधिकारी।
लोहारू। इस्राइली दूतावास नई दिल्ली से कृषि अटैची मिस्टर उरी रुबिनस्टीन एवं परियोजना अधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव ने बुधवार को निकटवर्ती गिगनाऊ स्थित इंडो-इस्राइल अर्ध-शुष्क बागवानी उत्कृृष्टता केंद्र का दौरा किया। इस दौरान केंद्र के इंचार्ज उप-निदेशक उद्यान डॉ. आत्मप्रकाश ने उरी रुबिनस्टीन व डाॅ. ब्रह्मदेव का स्वागत किया और केंद्र की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

रुबिनस्टीन ने कहा कि इस केंद्र के बागवानी विशेषज्ञ को किसानों के पोली हाउस तथा नेट हाउस का दौरा कर उन्हें इसके केंद्र की बागवानी तथा सब्जियों की तकनीकी के बारे में जानकारी देनी चाहिए। इससे वे अपने पैदावार में बढ़ोतरी करके आय बढ़ा सकते हैं। एक महीने में कम से कम 20 किसानों के खेतों का दौरा करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र के सभी स्ट्रक्चरों में लगाई गई पौध, फल तथा सब्जियों की गहनता से निरीक्षण कर जानकारी ली और बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उपनिदेशक डॉ. आत्मप्रकाश ने बताया कि इस उत्कृष्ट केंद्र का शुभारंभ 22 जनवरी 2023 को किया गया था। उन्होंने बताया कि केंद्र की प्रेरणा से मात्र एक वर्ष के दौरान भिवानी जिले में ही करीब 85 एकड़ में नेट हाउस तथा पॉली हाउस तैयार हो चुके हैं। केंद्र पर चल रही विभिन्न तकनीकी गतिविधियों के बारे में डॉ. सचिन, विषय वस्तु विशेषज्ञ, डॉ. रामस्वरूप सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ, तथा डॉ राजेश स्वामी ने केंद्र पर सत्यापित डेमों बाग, अमरूद, अनार, आवाकाडों, नाशपाति, खजुर, बेर एवं ड्रैगन फ्रूट्स आदि व विभिन्न प्रकार के संरक्षित ढाचों में लगाई गई सब्जी, हाई-टेक नर्सरी एवं संरक्षित ढांचों आदि के बारे विस्तृृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed