फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Inter University wrestling competition in CBLU from 7

सीबीएलयू में इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती स्पर्धा 7 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Inter University wrestling competition in CBLU from 7
पत्रकारों से बातचीत करते सीबीएलयू के कुलपति प्रो. आरके मित्तल साथ में डीएन ऑफ यूथ वेलफेयर सुरेश म - फोटो : Bhiwani
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) में 7 से 10 मार्च तक अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन पुरुष कुश्ती चैंपियनशिप 2021-22 होगी। इस प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयों के 1500 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। फ्री स्टाइल में 140 और ग्रीको रोमन में 130 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार मित्तल के नेतृत्व एवं कुलसचिव ऋतु सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थी कल्याण डॉ. सुरेश मलिक के संयोजन में प्रतियोगिता प्रेम नगर स्थित नए भवन परिसर में होगी। सीबीएलयू पहले भी 2018 में बीआरसीएम बहल में अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष कुश्ती चैंपियनशिप एवं 2019 में अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी महिला कुश्ती चैंपियनशिप का वैश्य महाविद्यालय भिवानी में सफल आयोजन कर चुका है।
विज्ञापन

चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने बताया कि सात मार्च को चैंपियनशिप के शुभारंभ पर हिसार लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह मुख्यातिथि होंगे। आठ मार्च को सांसद धर्मबीर सिंह और 10 मार्च को समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा 8 मार्च एवं 9 को खेल, शिक्षा जगत एवं समाज सेवा से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। राज्यसभा सांसद सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर के 6 मार्च को शाम चार बजे विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल के नेतृत्व एवं कुलसचिव ऋतु सिंह के मार्गदर्शन में मैनेजरों एवं आयोजन की कमेटियों में शामिल कर्मचारियों एवं वॉलिंटियर्स की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा प्रतियोगिताओं का शेड्यूल
डॉ. सुरेश मलिक ने बताया कि वजन प्रतिदिन सुबह 6:00 से 7:00 बजे होगा और कुश्तियां सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होंगी। उन्होंने बताया कि तीन कुश्ती मैटों पर मुकाबले निरंतर चलेंगे। 07 मार्च को फ्री स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप के भार वर्ग 57 किलोग्राम, 74 किलोग्राम, 125 किलोग्राम तथा ग्रीको रोमन के 55 किलोग्राम भार वर्ग और 130 किलो भार वर्ग की कुश्ती प्रतिस्पर्धा होगी। 8 मार्च को फ्री स्टाइल 61 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 92 किलोग्राम और ग्रीको रोमन में 60 किलोग्राम और 77 किलोग्राम और 87 किलोग्राम के मुकाबले होंगे। 9 मार्च को फ्री स्टाइल के भार वर्ग 65 किलोग्राम, 79 किलोग्राम, 97 किलोग्राम और ग्रीको रोमन के 63 किलोग्राम, 67 किलोग्राम, 72 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले होंगे 10 मार्च को फ्री स्टाइल 80 किलोग्राम ग्रीको रोमन के 82 किलोग्राम और 97 किलोग्राम के मुकाबले होंगे। डॉ. सुरेश मलिक ने बताया कि इस प्रतियोगिता भाग लेने वाले खिलाड़ी को कोरोना वैक्सीन की डबल डोज लगी होने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा और 72 घंटे पहले की कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट को प्रस्तुत करना होगा। भाग लेने वाली टीम को 2500 रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी, जोकि रिफंडेबल होगी। अखिल भारतीय स्तर की कुश्ती चैंपियनशिप में देशभर से लगभग 140 फ्री स्टाइल में और 130 इंटरव्यू ग्रीको रोमन में विश्वविद्यालय भाग लेंगे और लगभग 1500 कुश्ती पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed