फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Insurance company's office attached for not paying claim amount

Bhiwani News: क्लेम राशि न देने पर इंश्योरेंस कंपनी का कार्यालय अटैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Insurance company's office attached for not paying claim amount
भिवानी। सड़क हादसे में पीड़ित महिला को क्लेम राशि का भुगतान न करने पर एडीजे कोर्ट के आदेश पर इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय को अटैच कर ताला लगा दिया गया। यह कार्रवाई सोमवार को जिला रेडक्रॉस सोसायटी परिसर स्थित कंपनी के कार्यालय में की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) मनीष कुमार की अदालत ने 17 मार्च को कार्यालय अटैच करने के आदेश दिए थे। इससे पहले पांच मार्च को भी कोर्ट ने कंपनी को क्लेम राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए थे लेकिन कंपनी द्वारा भुगतान नहीं किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता शीला तंवर ने बताया कि भिवानी निवासी कमला के बेटे की वर्ष 2019 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके बेटे की बाइक का इंश्योरेंस कराया गया था। हादसे के बाद पीड़िता ने कंपनी से क्लेम मांगा लेकिन भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता का 27 लाख 80 हजार रुपये का क्लेम बनता है। भुगतान न होने पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए कंपनी के कार्यालय को अटैच करने का आदेश दिया जिसके तहत सोमवार को कार्रवाई करते हुए कार्यालय पर ताला लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed