फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Instructions to get the village Munadi done at the time of assessment of crop loss

अधिकारी मौके पर संबंधित गांव में मुनादी जरूर करवाएं: फौगाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Instructions to get the village Munadi done at the time of assessment of crop loss
तोशाम एसडीएम मनीष फौगाट ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए। संवाद - फोटो : Bhiwani
तोशाम। एसडीएम मनीष कुमार फौगाट ने कृषि विभाग के अधिकारियों को भविष्य में फसल नुकसान के आंकलन के समय संबंधित गांव में मुनादी करवाए जाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि नुकसान के आंकलन के समय संबंधित किसान की खेत मे मौजूदगी से किसी प्रकार के संदेह की गुंजाइश नहीं रहेगी।
विज्ञापन

एसडीएम वीरवार को उपमंडल परिसर कार्यालय में स्थित सभागार में फसल खरीफ-2021 का बीमा क्लेम सबंधी विभिन्न गांवों के किसानों की समस्याएं सुन रहे थे। एसडीएम ने कहा कि फसल नुकसान के आंकलन के दौरान संबंधित किसान की मौजूदगी होने पर किसी प्रकार का संदेह या सवाल खड़ा नहीं होगा। इसके लिए अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि ऐसे मौके पर संबंधित गांव में मुनादी जरूर करवाए। एसडीएम ने बीमा कंपनी को निर्देश दिए कि बीमा क्लेम की राशि तय समय में किसानों के खाते में डालना सुनिश्चित करें। एसडीएम ने वीरवार को आलमपुर, बिडौला, बुशान, छपार जोगियान, छपार रांगडान, पिंजोखरा, ढाणीमाहू, जैनावास, मिरान, खरकड़ी सोहान, मंढान, देवावास, झुल्ली, साहलेवाला, निगाना कलां, तोशाम आदि विभिन्न गांवों के किसानों की फसल खरीफ-2021 का बीमा क्लेम से संबंधित समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर निदान किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने डाटा चेक करके किसानों को क्लेम राशि के उनके बैंक खाते में आने की स्थिति से अवगत कराया। इस अवसर पर पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार, डॉ. सत्यवीर, डॉ. राकेश रोहिल्ला, संजय, रतन सिंह, कानूनगो सतवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, जयप्रकाश, पटवारी सोमबीर, राकेश, शैलेंद्र, राजवीर सिंह, ललित, कृष्ण, राम सिंह, मंगल सिंह, आनंद प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed