{"_id":"69418fb9f672b63f540b067c","slug":"instructions-issued-to-begin-sterilization-and-rabies-vaccination-of-stray-dogs-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-143988-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आवारा कुत्तों का बधियाकरण और रेबीज टीकाकरण शुरू करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आवारा कुत्तों का बधियाकरण और रेबीज टीकाकरण शुरू करने के निर्देश
Tue, 16 Dec 2025 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित वीसी रूम अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त साहिल गुप्ता। सूचना विभाग
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने नगर परिषद और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप आवारा कुत्तों की जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए बधियाकरण एवं रेबीज फ्री टीकाकरण का कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षण संस्थानों, बस स्टैंड, रेलवे, कॉलेज, विश्वविद्यालय और नेशनल हाईवे प्राधिकरण को अपने-अपने परिसरों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के आदेश दिए हैं।
डीसी मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित वीसी रूम में आवारा कुत्तों की जनसंख्या नियंत्रण एवं रेबीज फ्री टीकाकरण से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में आवारा कुत्तों द्वारा, विशेषकर छोटे बच्चों को काटे जाने की घटनाओं को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं जिनके अनुपालन में सरकार गंभीरता से कदम उठा रही है।उन्होंने नेशनल हाईवे प्राधिकरण को भी निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में डिस्प्ले बोर्ड लगाकर आवश्यक एहतियाती व जागरूकता संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
नगर परिषद ने जारी किया टेंडर
जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने, उन्हें अस्थायी शेल्टर होम तक पहुंचाने, टीकाकरण और इसके बाद उसी स्थान पर वापस छोड़ने के लिए नगर परिषद की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नसबंदी और रेबीज फ्री टीकाकरण का कार्य एजेंसी द्वारा किया जाएगा, जबकि इसकी निगरानी पशुपालन विभाग करेगा।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर जारी किया
एजेंसी की ओर से रोहतक रोड पर गांव रिवाड़ी खेड़ा के पास अस्थायी शेल्टर होम स्थापित किया जा रहा है, जबकि नगर परिषद की ओर से नंदीशाला के पास आवारा कुत्तों के स्थायी शेल्टर के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। जिला नगर आयुक्त ने कहा कि आवारा कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। नागरिक इस संबंध में एजेंसी के हेल्पलाइन नंबर 9817101199 पर संपर्क कर सकते हैं।