फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Instead of seeing the truth, the government is targeting the agency that presents the figures: Hooda

सच्चाई को स्वीकारने की बजाए एजेंसी को निशाना बना रही सरकार: हुडडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Instead of seeing the truth, the government is targeting the agency that presents the figures: Hooda
भिवानी में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बेरोजगारी को लेकर सीएमआईई की ताजा रिपोर्ट का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी-जेजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार सच्चाई देखने के बजाय आंकड़े पेश करने वाली एजेंसी को निशाना बना रही है। जबकि यह वही सीएमआईई है जिसके आंकड़ों का हवाला देकर जेजेपी 2019 से पहले बीजेपी सरकार को घेरती थी। यह वही सीएमआईई है जिसकी रिपोर्ट को दिखाकर गुजरात और यूपी सरकार वाहवाही लूटती है। जो एजेंसी बीजेपी शासित अन्य राज्य के लिए सही है तो वह हरियाणा में आकर गलत कैसे हो जाती है। यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को भिवानी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान हुडडा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगे छेड़छाड़ के आरोप पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि खेल मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही इस मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। मामले की निष्पक्षता से जांच तभी हो सकती है, जब संदीप सिंह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। हुड्डा ने कहा कि आज स्कूलों में जाओ तो मास्टर नहीं, अस्पताल में जाओ तो डॉक्टर नहीं, दफ्तर में जाओ तो कर्मचारी नहीं मिलते। खाली पड़े 1.82 लाख पदों को भरने की बजाय सरकार कौशल रोजगार निगम के जरिये बेरोजगार युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल, ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा बेरोजगारी में नंबर एक पर है। साल 2014 में हरियाणा प्रतिव्यक्ति आय और विकास के हर पैमाने पर नंबर एक होता था। लेकिन आज बेरोजगारी, अपराध और नशे में नंबर एक है। एसवाईएल के मुद्दे पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि सरकार इस पर सिर्फ टाइम पास कर रही है। अभी तक इस मुद्दे का कोई हल नहीं निकाला गया है। प्रदेश के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस मामले पर गंभीर रणनीति बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed