फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Inspection of first level checking of EVMs

Bhiwani News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम के प्रथम स्तर की चेकिंग कार्य का निरीक्षण

Mon, 05 Aug 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 05 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Inspection of first level checking of EVMs
भिवानी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने रविवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस में ईवीएम के प्रथम स्तर की चेकिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस में प्रवेश करने वाले नागरिकों की एंट्री व हाजिरी रजिस्टर चेक किया तथा ईवीएम की चेकिंग करने वाले इंजीनियर को जरूरी निर्देश दिए
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान में प्रयोग की जाने वाली सभी ईवीएम की इंजीनियरों द्वारा चेकिंग की जाती है। यह कार्य एक अगस्त से शुरू हो चुका है। चेकिंग कार्य उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश विपिन कुमार और नोडल अधिकारी पंचायत राज के कार्यकारी अभियंता संभव जैन की देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चेकिंग कार्य 15 अगस्त तक चलना है, जिसमें कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट वीवीपैट की चेकिंग की जा रही है। इस दौरान एसडीएम हरबीर सिंह भी मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि ईवीएम वेयर हाउस में कोई अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न हो, इसके साथ ही यहां पर आने वाले अधिकारी या कर्मचारी या राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एंट्री दर्ज होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि यहां पर नियुक्त अधिकारी या कर्मचारी की हाजिरी लगनी चाहिए। ड्यूटी में कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी प्रकार की कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि चेकिंग कार्य में लगे इंजीनियर के साथ-साथ निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों के पास आई कार्ड होना चाहिए, ताकि उनकी यहां पर आने पर पहचान हो सके। उन्होंने यहां पर लगाए गए लॉग बुक देखी। इसके साथ ही चेकिंग कार्य के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया जाए और उनको भी चेकिंग प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed